समाचार

पानी में पैर लटकाए बैठी थी लड़की, बाहर निकाला तो अंगूठा गायब हो गया, वजह जान नहीं होगा यकीन

नदी में नहाना हर किसी को पसंद होता है। कई लोग बड़े शौक से इसमें नहाते हैं या डुबकी लगाते हैं। नदी एक बेहद खूबसूरत जगह होती है। यहाँ आकर और इसमें नहाकर मन तरोताजा हो जाता है। ऐसे में कई लोग नदी में पैर लटकाकर बैठना भी पसंद करते हैं। ऐसा ही एक 13 साल की बच्ची ने भी किया था। वह नदी में पैर लटकाकर खूबसूरत नजारों का आनंद ले रही थी। हालांकि तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

लड़की ने जैसे ही अपने पैर नदी में से बाहर निकाले तो उसका अंगूठा गायब था। अंगूठा पैर से पूरी तरह अलग हो गया था। वह अंगूठा कहां गायब हुआ किसी को पता नहीं चला। हालांकि जब बाद में अंगूठे के गायब होने की वजह सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसने डर के मारे नदी में पैर लटकाकर बैठना ही बंद कर दिया। तो आखिर उस लड़की के साथ ऐसा क्या हुआ था जो उसका पैर का अंगूठा अचानक गायब हो गया? चलिए जानते हैं।

नदी में गायब हुआ बच्ची का पैर का अंगूठा

दरअसल अनोखी घटना अर्जेंटीना के सैंटा फी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 13 साल की बच्ची यहां स्थित पराना नदी के किनारे परिवार के साथ बैठी थी। उसके पैर नदी के अंदर लटके हुए थे। वह यहाँ बैठकर धूम का आनंद ले रही थी। हालांकि कुछ देर बाद उसे अचानक पैरों में दर्द हुआ। जब उसने अपना पैर नदी से बाहर निकाला तो वह खून से सना था। उसमें उसका अंगूठा भी नहीं था। यह देख बच्ची का परिवार घबरा गया और उसे तुरंत अस्पताल ले गया।

मछली निकली वजह

तो अब सवाल ये उठता है कि आखिर लड़की के पैर का अंगूठा गया कहां? दरअसल वह अंगूठा एक मछली खा गई। आपको ये बात सुनकर शायद अजीब लगे, लेकिन यही सच है। जब लड़की नदी में पैर लटकाकर बैठी थी, तब एक मच्छलि ने उसके पैर पर हमला कर अंगूठा अलग कर दिया। यह एक पिराना मछली (Piranha Fish) थी।

बड़ी खतरनाक होती है Piranha मछली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिराना एक खतरनाक मछली होती है। ये आकर में तो छोटी होती है, लेकिन इसके दांत बेहद नुकीले होते हैं। ये मछली मांस खाती है। ये झुंड में शिकार करती है। इन्हें जब भी कोई जीवित मांस का टुकड़ा यानि जीव दिखता है तो वह उस पर बेरहमी से टूट पड़ती है। इन मछलियों के बारे में कहा जाता है कि इनका झुंड एक पूरे इंसान को भी चट कर सकता है। हालांकि ऐसे मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। लेकिन इन मछलियों का इंसानों पर हमला कर उन्हें घायल करना आम बात है।

बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में स्थानीय लोग कहते हैं कि यदि आप नदी में तुरंत डुबकी लगाकर बाहर निकल जाते हैं तो कुछ नहीं होता है। लेकिन जो लोग नदी में ज्यादा देर तक रहते हैं, ये मछलियाँ उन पर हमला बोल देती है। पिराना मछली ज्यादा तापमान और छिछले पानी वाले इलाकों में अधिक देखने को मिलती है।

Back to top button