अध्यात्म

राशिफल 30 जून 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन!

30 जून 2017, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 30 June 2017 Friday.

राशिफल 30 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। आज आपका दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्य करते हुए बीतेगा। मित्रों से लाभ होगा और उनके लिए धन भी खर्च करना पड़ेगा।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन करेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी। आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी प्रकार की चर्चा से बचें।

राशिफल –

कर्क (Cancer): गणेशजी बताते हैं कि आज छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा पड़ा है। इसलिए गणेश जी सुझाव देते हैं कि कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें।

सिंह (Leo):  गणेशजी कहते हैं कि आज कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास भी बनी रहेगी। आज आपका दिन मध्यम फलदायी है। घर-व्यापार में गणेशजी सावधान रहने की सलाह देते हैं। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo):  आज आपका दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा।

6 राशियों का राशिफल –

 

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रूप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। दिन सुखपूर्वक बितायेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन उत्तम है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं, लेकिन फिर भी कोई अनिष्ट नहीं होगा। स्वास्थ्य के बारे में चिंता होगी।

धनु (Sagittarius): आज नए कार्यों को प्रारंभ करेंगे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। कार्य में सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। भाग्यवृद्धि होगी तथा सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।

राशिफल –

मकर (Capricorn): आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों से विवाद होने की संभावना है जिससे घर का बिगाड़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी।  विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius): आज प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी बनी रहेगी।

मीन (Pisces): आज आप में एकाग्रता की कमी रहेगी, ऐसा गणेश जी कहते हैं। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। पूंजी निवेश में विशिष्ट ध्यान रखने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। परिजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा।

Back to top button