विशेष

सलमान खान और राहुल गांधी के नाम की सुपारी फेसबुक पर, मारने वाले को मिलेंगे 50 लाख!

नई दिल्ली: आजकल का समय सोशल मीडिया का समय है। सोशल मीडिया से आजकल सभी को घर बैठे सभी जानकारी मिल जा रही हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि मिलने वाली सभी जानकारी सही ही हो। सोशल मीडिया पर कई बार अफवाह भी जल्दी फैलती है। सोशल मीडिया की अफवाहों के बारे में क्या कहें कई बार सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों को मरा हुआ भी घोषित किया जा चुका है। supari against rahul and salman.

पोस्ट हो रहा सोशल मीडिया पर खूब वायरल:

सोशल मीडिया पर कुछ भी कभी भी वायरल हो जाता है। कई बार तो काफी गलत चीजें भी वायरल हो जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इस वायरल होने वाली पोस्ट में बॉलीवुड के दबंग वांटेड सलमान खान और कांग्रेस के लाड़ले और उपाध्यक्ष को जान से मारने वाले को 50 लाख रूपये इनाम देने की बात कही गयी है।

पोस्ट डालने वाले अरविन्द हैं वाराणसी के:

यह पोस्ट जिस व्यक्ति ने डाला है उसका नाम अरविन्द सिंह चट्टान है। चट्टान वाराणसी के इन्दरपुर का रहने वाला है। अरविन्द रौनक और जागरूक नाम की सामाजिक संस्था के अध्यक्ष भी बताये जाते हैं। अरविन्द ने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किये हैं। जिसमें से एक पोस्ट में उन्होंने सलमान खान को मारने वाले को 50 लाख रूपये इनाम में देने की बात की है।

आपको बता दें कि अरविन्द ने सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म ट्यूबलाइट को लेकर भी एक वीडियो पोस्ट किया है। अरविन्द ने अपने वीडियो में सलमान खान की तरफ से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली लड़ाई को लेकर रिपोर्टिंग की है। वहीं अपनी दूसरी पोस्ट में अरविन्द ने लिखा है कि मैं राहुल गांधी के नाम की सुपारी दे रहा हूं। जो भी उन्हें मारने में सक्षम है, संपर्क करे।

पुलिस जानकारी जुटाकर कार्रवाई करने की फिराक में:

केवल यही नहीं अरविन्द की फेसबुक वाल पर जाति और धर्म को लेकर भी कई मर्यादित टिप्पणियां की गयी हैं। जब अरविन्द की फेसबुक वाल पर ये दोनों पोस्ट दिखाई दिए तो जिला पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। पुलिस इस समय अरविन्द के बारे में जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Back to top button