बॉलीवुड

देशी गर्ल प्रियंका और उनके पति हैं करोडों के मालिक, Networth जानकार हैरान रह जाएंगे आप!…

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मोस्ट ट्रेडिंग कपल्स में से एक हैं। जी हां इन दोनों ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति के सरनेम को हटा दिया। जिसके बाद दोनों कपल के बीच तलाक की अफवाह उड़ने लगी। हालांकि बाद में पता चला कि यह ‘जोनर्स ब्रदर्स’ के शो का हिस्सा था। प्रियंका चोपड़ा ने इस इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया। जिसमें वह निक और उनके भाइयों का मजाक उडा रही हैं।

बता दें कि देसी गर्ल भारत ही नहीं विदेशों में भी अपने टैलेंट का जलवा बिखेर रहीं हैं। इससे तो हम सभी वाकिफ़ हैं। वहीं निक जोनस भी अपने प्रोफेशन में सक्सेफुल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों पावर कपल की नेट वर्थ और उनकी आलीशान जिंदगी के बारे में…

priyanka chopra and nick jonas

बता दें कि फोर्ब्स इंडिया की 2019 सेलिब्रिटी लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा 23.4 करोड़ रुपये की सालाना इनकम के साथ 14 वें स्थान पर थीं और यह पैसा मुख्य रूप से दो फिल्मों – ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘इजंट इट रोमांटिक’ से आया।

priyanka chopra and nick jonas

इतना ही नहीं निक और प्रियंका अपने अपने प्रोफेशन में सक्सेसफुल हैं और यही वजह है कि उनके बैलैंस के आखिर में जीरो हमेशा बढ़ते ही जाते हैं। प्रियंका और निक जोनस की कुल नेट वर्थ आपके होश उड़ा देगी। गौरतलब हो कि  2020 GQ Magazine report के मुताबिक उनकी करंट नेटवर्थ 734 करोड़ है।

Priyanka And nick Networth

मालूम हो कि निक और प्रियंका की ब्रैंड वैल्यू काफी ज्यादा है। इसलिए दोनों जो भी करते हैं उसके लिए उन्हें भारी भरकम अमाउंट मिलता है। अब प्रियंका को ही ले लीजिए, देसी गर्ल बॉलीवुड, हॉलीवुड दोनों जगहों पर बराबर काम कर रही हैं।

एक तरफ़ जहां हॉलीवुड का हिस्सा होने की वजह से प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में हैवी अमाउंट ऑफर होता है। वहीं फिल्मों के अलावा प्रियंका को ब्रैंड एंडोर्समेंट, सीरीज से भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है और वो न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट सोना भी चलाती हैं। इसके अलावा वे स्टेज शो से भी अच्छी इनकम करती हैं। अमूमन एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए एक्ट्रेस 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

Priyanka And nick Networth

वहीं हॉलीवुड में प्रियंका को एक प्रोजेक्ट की करोड़ों में फीस मिलती है। Quantico के एक एपिसोड के लिए प्रियंका ने 3 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। उनकी किटी में कई सारी बड़ी फिल्में हैं। हॉलीवुड मूवीज में धीरे धीरे प्रियंका अपनी धाक जमा रही हैं और एक्टिंग ही नहीं प्रियंका चोपड़ा प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी कंपनी ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ अब तक कई प्रोजेक्ट्स रिलीज कर चुकी है। प्रियंका के प्रोड्क्शन तले वेंटीलेटर, द स्काई इज पिंक रिलीज हो चुकी है।

उसके अलावा बात करें तो ब्रैंड एंडोर्समेंट में भी प्रियंका चोपड़ा बड़ा नाम हैं। वे पेंटीन, ब्लेंडर्स प्राइड, लाइफ मोबाइल समेत कई प्रोडक्ट्स की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। साल 2019 की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि एक्ट्रेस एक इंस्टा की स्पोनसर्ड पोस्ट के लिए 1.80 करोड़ चार्ज करती हैं। वहीं इंस्टा पर प्रियंका सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्स में शुमार हैं।

पिछले साल  Hopper HQ की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में प्रियंका 19वें रैंक पर थीं औऱ उनकी कुल कमाई  $2,71,000 बताई गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


वहीं अब बात निक जोनस की करें तो, उन्होंने बैंड ग्रुप जोनस ब्रदर्स से करियर शुरू किया था। निक ने 2013 में सोलो म्यूजिक करियर भी शुरू किया। जिसके बाद एक्टर और सिंगर निक जोनस के गाने म्यूजिक चार्ट में टॉप पर रहते हैं।

निक जोनस टकीला ब्रैंड Villa One के को-ऑनर भी हैं। साथ ही साथ Celebrity Net Worth के मुताबिक, निक की कुल नेट वर्थ  $50 मिलियन है। वहीं शादी के बाद प्रियंका और निक ने लॉस एंजलिस में 144 करोड़ का आलीशान घर खरीदा था और ये घर 20 हजार स्कवैयर फीट में बना हुआ है।

बता दें कि प्रियंका एक स्मार्ट इनवेस्टर हैं और उन्होंने अपने पैसों को डेटिंग ऐप Bumble में इंवेस्ट किया है। जिसके आज 100 मिलियन यूजर्स हैं। प्रियंका को निक ने Mercedes-Benz Maybach भी गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत तकरीबन $160,500 है।

वहीं इस मोस्ट ट्रेंडिंग कपल के पास लग्जरी गाड़ियों का लम्बा ज़खीरा है। जिसमें BMW 5 Series, Mercedes S-Class, Audi Q7, 1960 Ford Thunderbird, 1968 Ford Mustang, Chevrolet Camaro,  Karma Fisker और Dodge Challenger R/T शामिल है।

Priyanka And nick Networth

वहीं आख़िर में बात प्रियंका के करियर और आगामी प्रोजेक्ट की करें तो प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड करियर भी टॉप पर है। फिल्म ‘बेवॉच’ और अमेरिका टीवी शो ‘क्वांटिको’ ने उनको विश्वभर में फेमस बना दिया है। क्वांटिको के प्रति एपिसोड के लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपए फीस ली है। वहीं अब प्रियंका की मैट्रिक्स-4 22 दिसंबर 2021 को रिलीज होने जा रही है।

Back to top button