बॉलीवुड

जब मटक-मटक के चलने लगी आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या की बेटी के ट्रोलर्स ने लिए खूब मजे, देखें Video

सोशल मीडिया पर जब ट्रोलर्स नाम की प्रजाति बड़ी छाई रहती है। ये लोग दूसरों की जिंदगी में दखल देना पसंद करते हैं। उनके लाइफ की छोटी-छोटी चीजों को पकड़कर उन्हें चिढ़ाते हैं या शर्मिंदा महसूस कराते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को तो अक्सर इन ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब बॉलीवुड स्टार किड्स भी इनसे अछूते नहीं रहे हैं। वे इन मासूम बच्चों का मजाक उड़ाने से भी बाज नहीं आते हैं। अब हाल ही में ऐश्वर्या रॉय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के साथ घटी इस घटना को ही ले लीजिए।

मालदीव में बर्थडे मनाकर लौटी आराध्या

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने 16 नवंबर को अपना 10वां जन्मदिन मनाया। अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वह मम्मी-पापा के साथ मालदीव गई हुई थी। वहाँ वे करीब एक सप्ताह रहीं और खूब एन्जॉय किया। हाल ही में आराध्या अपने मॉम-डैड के साथ मुंबई वापस लौटी। यहां वह जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर आई तो उनके साथ एक मजेदार वाक्या हो गया।

फोटोग्राफर्स को देख अचानक बदल गई चाल

आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या का हाथ पकड़ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखती है। अभिषेक बच्चन उनके पीछे दिखाई देते हैं। तभी मीडिया फोटोग्राफर्स की नजर आराध्या पर पड़ती है। ऐसे में वह आराध्या को बर्थडे विश करते हैं। पैपराजी की अटेंशन मिलते ही अचानक से आराध्या की वॉक बदल जाती है। वह फनी तरीके से ठुमकते हुए वॉक करने लगती है।

बेटी की चाल देख ऐश्वर्या की भी छूट गई हंसी

पैपराजी जैसे ही आरध्या को बर्थडे विश करते हैं तो ऐश्वर्या उन्हें थैंक्यू कहती है। हालांकि बेटी की बदली चाल देख वह भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। ऐश की आराध्या की अजीब चाल देख हंसी छूट जाती है। वह भी समझ जाती हैं कि आराध्या ने यह हरकत जान बूझकर की है। अब ऐश और वहाँ मौजूद लोगों ने तो आराध्या के इस बचपने को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन ट्रोलर्स ने उन्हें पकड़ लिया।

फनी वॉक को लेकर ट्रोल हुई आराध्या

आराध्या की अजीब चाल को देख लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा ‘इसकी चाल के साथ क्या समस्या है?’ दूसरे ने लिखा ‘जरा देखों तो ये कैसे इतराकर चल रही है।’ वहीं तीसरा लिखता है ‘इतना मटकना था तो मम्मी का हाथ भी छोड़ देती।’ फिर एक यूजर कहता है ‘मैं कन्फ्यूज हूं।

इसे पांव में दिक्कत है या ये खुद जानबूझकर मटक-मटक के चल रही है।’ फिर एक यूजर कहता है ‘फोटोग्राफर्स ने जैसे ही आराध्या को बर्थडे विश किया उसकी चाल बदल गई।’ एक बंदा लिखता है ‘क्या आराध्या को इस तरह चलना मम्मी ऐश्वर्या ने सिखाया है?’

वह कहते हैं न कि दुनिया में कई बुरे लोग हैं तो कुछ अच्छे भी हैं। ऐसे में एक तबके ने आराध्या का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि आराध्या अभी महज दस साल की है। हम सभी के घरों में बच्चे अजीब हरकतें करते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। बच्चों के मन में जो भी आता है कर देते हैं। ऐसे में यहां आराध्या का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वैसे आपका आराध्या के इस वीडियो और लोगों की ट्रोलिंग पर क्या कहना है?

Back to top button