बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा को स्कूली दिनों में ही हो गया था सच्चा प्यार, अब बनेगी सलमान के घर की बहु

सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा, उन्हें स्कूल के दिनों में ही हुआ था सच्चा प्यार, वर्षों तक चली थी मोहब्बत

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भले ही फिल्मों में कम नज़र आती हो, लेकिन वह किसी पहचान की मोहताज़ नहीं। जी हां सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है और वह अक़्सर अपने निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल काफी हद तक 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना राय से भी मिलती है।

ऐसे में कई बार यह चर्चा भी उठती है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है? लेकिन आज हम आपको इस मुद्दे से अलग एक दूसरे विषय के बारे में बताने जा रहें हैं।

जी हां बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उनका पहला सीरियस रिलेशनशिप 20 साल की उम्र में हुआ था और वह काफी लंबा चला था।

बता दें कि हाल-फ़िलहाल में यह चर्चा आम हो चली है कि बाॅलीवुड के जाने माने कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सलमान खान की रिश्तेदार बनने जा रही है। वहीं इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सीरियस प्यार के बारे में खुलासा किया है। मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ‘बॉलीवुड बबल’ से बातचीत में कहा कि, जब वह स्कूल में थीं तब उस वक्त उन्हें सच्चा प्यार हुआ था।लेकिन, जब उन्होंने ग्रेजुएशन किया तो उन्होंने उस लड़के को ‘ओके बाय’ कह दिया।

उनका पहला प्यार काफी सीरियस था जो करीब 5 साल से ज्यादा समय तक चला था। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि उस वक्त मैं 21 या 22 साल की रही होंगी जब मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप था।” यह पूछे जाने पर कि वो रिश्ता कितने समय तक चला, उन्होंने कहा कि, “यह पांच साल से ज्यादा समय तक चला था।”

इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने आगे कहा कि, “यह महत्वपूर्ण है कि आप हमेशा अपने रिश्तों से सीखें और आगे बढ़ें, क्योंकि हर कोई अलग होता है, हर किसी का अपना व्यक्तित्व होता है। आपको बस किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है जो आपको सहन करने को तैयार हो। मैंने वास्तव में बहुत सी चीजें सीखीं।

आप बदलते हैं, आप बढ़ते हैं, आपके अनुभव आपको बहुत कुछ बदलते हैं। मैंने और काम करना शुरू कर दिया। मैं बहुत से नए लोगों से मिली, उनसे बहुत कुछ सीखा, और मुझे लगता है कि यह सब आपको एक व्यक्ति के रूप में बदल देता है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है जो आपके बारे में जाने और प्यार करें।”

वहीं आख़िर में बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आखिरी बार अजय देवगन स्टारर ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई दी थीं। सोनाक्षी जल्द ही रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। वह शो में एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी। इस सीरीज में विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं।

Back to top button