बॉलीवुड

श्रेया घोषाल ने 6 महीने के बेटे की तस्वीरें शेयर की, बहुत क्यूट दिखता है श्रेया का बेटा

श्रेया के बेटे के साथ-साथ उनके पति और शादी से जुड़ी जानकारियां भी पढ़िए इस रिपोर्ट में

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने 6 महीने के बेटे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके बेटे का क्यूटनेस देखते ही बन रहा है। श्रेया के बेटे कि यह क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है।

Shreya Ghoshal

मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ठीक 6 महीने पहले मां बनी थीं। सोमवार, यानी 22 नवंबर को श्रेया घोषाल ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर किया। आपको बता दें कि श्रेया घोषाल ने 6 महीने पहले 22 मई को बेटे को जन्म दिया था। उनके बेटे का नाम देवयान है। श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए नोट्स भी लिखें हैं। आइए सबसे पहले श्रेया घोषाल के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालते हैं।

Shreya Ghoshal

श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर बेटे देवयान की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है – “हाय! मेरा नाम देवयान है और मैं आज 6 महीने का हो गया हूं। फिलहाल मैं अपने आसपास की दुनिया को एक्सप्लोर करने में व्यस्त हूं। अपने फेवरेट गाने सुन रहा हूं। तस्वीरों वाली किताबें पढ़ रहा हूं। जोक्स पर हंस रहा हूं और मां के साथ ढेर सारी बातें कर रहा हूं। मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद।”

श्रेया घोषाल के इस पोस्ट पर अब तक करीब दस हजार इंस्टा यूजर्स ने कमेंट किया है वहीं साढ़े बारह लाख से अधिक यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

श्रेया घोषाल के इस पोस्ट पर वसुधा शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा है- “देवयान बहुत क्यूट है, बहुत प्यारी स्माइल है। भगवान इसको हमेशा खुश रखे। देवयान को 6 महीने पूरे होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।”

Shreya Ghoshal

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने इस वर्ष मार्च में अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। अपने फैंस को बताते हुए श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर लिखा था- “बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ यह न्यूज शेयर करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं।”

Shreya Ghoshal

श्रेया घोषाल के बेटे के बारे में तो आप जान लिए, अब आपको श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य के बारे में बताते हैं। श्रेया घोषाल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से करीब 6 साल पहले बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली थीं। 5 फरवरी 2015 को श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय शादी के बंधन में बंध गए थे।

Shreya Ghoshal

इस शादी में केवल श्रेया और शिलादित्य के परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। यह शादी इतनी गुपचुप तरीके से हुई कि इसकी खबर भी जब तक श्रेया ने खुद नहीं बताया तब तक किसी को भनक तक नहीं लगी। शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर जब श्रेया घोषाल ने जब शादी की तस्वीरें शेयर की तब उनके फैन्स को पता लगा कि श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय ने एक दूसरे को जीवन साथी चुना है।

Back to top button