बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी के बाद इन अभिनेत्रियों ने छोड़ा बॉलीवुड, अब गृहणी बन कर बिता रही हैं ज़िन्दगी

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो आजीवन पर्दों पर अपनी किरदार निभाती रहीं। वहीं कई ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने या तो शादी के बाद या फिर प्रेग्नेंट होने के बाद फिल्मी दुनिया को बाय-बाय कह दिया। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने या तो शादी के बाद या प्रेग्नेंट होने के बाद सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया।

twinkle khanna

प्रेग्नेंट होने के बाद बॉलीवुड जगत को छोड़ने वाली एक्ट्रेस में आपको सबसे पहले अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के बारे में बताते हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और खिलाड़ियों के खिलाड़ी नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की शादी 17 जुलाई 2001 को हुई।

akshay kumar and twinkle khanna

ट्विंकल और अक्षय के दो संतान है- आरव और नितारा । ट्विंकल खन्ना आरव के जन्म से पहले जब प्रेग्नेंट थी उस समय ही ट्विंकल ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। एक्टिंग से नाता तोड़ चुकी ट्विंकल खन्ना अब फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं।

प्रेगनेंसी के बाद एक्टिंग छोड़ने वाले सूची में दूसरा नाम है सोनाली बेंद्रे का। नब्बे के दशक में सिनेमा में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली सोनाली बेद्रे ने 12 नवंबर 2002 को बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता गोल्डी बहल से शादी की। शादी के करीब 3 साल बाद 11 अगस्त 2005 को सोनाली ने बेटे को जन्म दिया। सोनाली बेंद्रे के बेटे का नाम रणवीर बहल है। आपको बता दें कि रणवीर बहल के जन्म से पहले सोनाली बेंद्रे जब प्रेग्नेंट थी तब से ही उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत से ब्रेक ले लिया था।

राज कपूर की बहू और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर ने भी शादी और प्रेगनेंसी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। सन 1971 में रणधीर कपूर से बबीता की शादी हुई थी। बबीता कपूर की दो बेटियां हैं – करिश्मा कपूर और करीना कपूर। ऐसा माना जाता है कि करिश्मा कपूर की जन्म से पहले जब बबीता प्रग्नेंट थीं तब से ही उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी।

आपको बता दें कि 20 अप्रैल 1947 को जन्मी बबीता कपूर गुजरे जमाने की अभिनेत्री हैं। बबीता कपूर और रणबीर ने 1971 में लव मैरेज की थी लेकिन शादी के 17 साल बाद 1988 में ही दोनों अलग हो गए। हालांकि उन्होंने अब तक तलाक नहीं लिया है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और पारिवारिक कार्यक्रम में अक्सर दोनों एक साथ दिख जाते हैं।

शादी और प्रेगनेंसी के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली एक्ट्रेस में अगला नाम है ईशा देओल का। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत तख्तानी से शादी की। 9 साल पहले ईशा देओल ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से शादी की। अक्टूबर 2017 में ईशा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राध्या रखा गया। राध्या के जन्म के बाद से ही ईशा ने खुद को एक्टिंग की दुनिया से अलग कर लिया।

Back to top button