दिलचस्प

शख्स ने कबूतर पर चलाई छुरी, फिर जो हुआ वह लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था -Video

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जो हमे चौंका देते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए। इस वीडियो में एक कबूतर (Pigeon) दिखाई देता है।

इस कबूतर के ठीक पीछे एक चाकू भी है। इसके बाद एक शख्स इस चाकू से कबूतर को काट देता है। हालांकि इसके बाद जो होता है वह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

शख्स ने कबूतर पर चलाया चाकू

video-of-man-cutting-pigeon-illusion-cake-went-viral

कबूतर (Pigeon) एक प्यारा पक्षी होता है। यह हमे पार्क, पुराने घर और कई पब्लिक प्लेस पर आसानी से दिख जाते हैं। कबूतरों को खाना-पीना बहुत पसंद होता है। ये हमेशा इसी की तलाश में रहते हैं। आप ने भी अपने आसपास कई कबूतर देखें होंगे। इन कबूतरों को देखना दिमाग को शांत भी करता है। ऐसे में जरा सोचिए क्या होगा यदि कोई आपकी आंखों के सामने कबूतर पर चाकू चला दे।

यकीनन यह नजारा देख आपक गुस्से से लाल हो जाएंगे। आपके दिमाग में बस यही चलेगा कि आखिर इस बेजूबान जानवर को क्यों मारा?

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कबूतर से मिलाने जा रहे हैं, जिसे जब एक शख्स ने चाकू से काटा तो किसी को भी गुस्सा नहीं आया। बल्कि लोग हैरान रह गए और शख्स की तारीफ करने लगे। तो आखिर उस कबूतर में ऐसा क्या खास निकला जो लोगों को शख्स का उसे काटना बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा। चलिए जानते हैं।

कबूतर कटा तो अंदर से निकली हैरान करने वाली चीज

दिलचस्प बात ये रहती है कि शख्स जैसे ही पार्क में बैठे कबूतर को काटता है तो उसके अंदर से बहुत ही हैरान करने वाली चीज निकलती है। दरअसल कबूतर काटते ही उसके अंदर से खून या मांस नहीं बल्कि ब्रेड और क्रीम निकलने लगती है।

यह बात सुनने में आपको बड़ी अजीब लग रही होगी लेकिन यही सच है। दरअसल शख्स जिस कबूतर पर चाकू चलाता है वह कोई असली कबूतर नहीं होता है बल्कि वह एक केक है।

वीडियो में दिखाई देने वाले बंदे का नाम बेन कलन (Ben Cullen) है। वह एक आर्टिस्ट हैं जो कि ऑप्टिकल इल्यूजन केक (Baking Optical Illusion Cakes) बनाते हैं। उन्होंने हाल ही में कबूतर जैसा दिखने वाला केक बनाया। यह केक दिखने में इतना शानदार था कि लोग पहली नजर में इसे एक असली कबूतर ही समझेंगे।

हालांकि बेन ने जैसे ही केकनुमा इस कबूतर पर छुरी चलाई और उसके अंदर से एक केक का पीस बाहर निकाला तो हर कोई हैरान रह गया। यह कबूतर एक वेनिला केक है जिसमें व्हाइट चॉकलेट गनाचे और शुगरपेस्ट डिटेलिंग है।

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को केक बनाने वाले आर्टिस्ट बेन कलन ने अपने इंस्टाग्राम पेज @the_bakeking पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “इस कबूतर केक को बनाने में सिर्फ केक को नुकसान पहुंचाया गया है।” बरहाल आप भी इस शानदार केक का वीडियो देख लीजिए।

वैसे क्या आप इस तरह का केक कभी काटना या खाना पसंद करेंगे? अपने जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Back to top button