समाचार

बीवी अच्छी नहीं लगी तो दूसरे को बेच दिया, हुआ कई बार रेप, पति के साथ ननद-ननदोई भी शामिल

जब एक पुरुष किसी महिला से शादी करता है तो यह उसका फर्ज होता है कि वह पत्नी की मरते दम तक रक्षा करें। जीवनभर उसका साथ दें। उसकी खुशियों का ध्यान रखें। लेकिन राजस्थान (Rajasthan) के बूंदी (Bundi) जिले में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ पति ने पत्नी पसंद नहीं आने पर उसे किसी और को ही बेच दिया। हद तो तब हो गई जब पीड़ित पत्नी के साथ कई बार रेप हुआ। चलिए इस भयावह घटना को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

victim woman

पत्नी पसंद नहीं आई तो दूसरे को बेचा

पीड़ित महिला की शादी हिंडोली थाना क्षेत्र के विजयगढ़ निवासी राकेश मीणा के साथ हुई थी। हालांकि राकेश को अपनी पत्नी कोई खास पसंद नहीं थी। ऐसे में उसने बीवी को दूसरे युवक को बेच दिया। इतना ही नहीं उसने पत्नी का दुष्कर्म भी भी करवाया। इस घिनौने काम में पड़ित महिला के पति के अलावा उसकी ननद और ननदोई भी शामिल थे।

ऐसे किया सौदा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को रात लगभग एक बजे उसके पति राकेश मीणा ने उसे घर के नजदीक ग्रेड पर बुलाया। जब वह वहाँ पहुंची तो पति मारपीट करने लगा। फिर वह उसे ननद प्रिया और ननदोई महेंद्र मीणा के साथ देवली ले गया। देवली में ननद-नंदोई का एक किराए पर मकान था। यहां उन दोनों ने महिला को गांव के रहने वाले ओमप्रकाश को सौंप दिया।

कई बार हुआ दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार ओमप्रकाश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वही तीन दिन बाद महिला को गांव बाघ की झोपड़ियां शकरगढ़ लाया और यहां भी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने अपने परिजनों से कहा कि पीड़िता प्रिया की सहेली है और कुछ दिन यहीं रहेगी।

police

पिता ने दर्ज किया अपहरण का केस

3 नवंबर को पीड़िता के पिता ने पुलिस में बेटी के अपहरण का केस दर्ज किया। उन्होंने अपने जमाई राकेश मीणा पर बेटी को बेचने का भी आरोप लगाया। उधर पीड़िता ने मौका देखकर अपने भाई को फोन किया और मामले की सूचना दी। मामले की जानकार लगते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। उन्होंने महिला को बरामद कर 10 नवंबर को उसका बयान लिया। लड़की ने अपने बयान में पति पर उसे बेचने का आरोप लगाया। साथ ही अपने साथ हुई गैंग रेप की घटना भी बताई।

जब चोर ने बताई चोरी की वजह तो भर आईं जज की आंखे, शाबाशी देकर कही ये बात.....

आरोपी हुए गिरफ्तार

पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी प्रिया को गिरफ्तार किया। उसे रविवार दोपहर कोर्ट में भी पेश किया गया। प्रिया को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पीड़िता के पति राकेश मीणा और महिला को खरीदने वाले ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। अभी पीड़िता का ननदोई महेंद्र मीणा फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये काफी दुखद है कि आज के जमाने में भी महिलाओं को इतना कुछ सहन करना पड़ रहा है। अगली बार आप अपनी बेटी की शादी कहीं तय करें तो पहले परिवार और लड़के का बैकग्राउन्ड अच्छे से देखना न भूलें।

Back to top button