विशेष

वीडियो : आखिर क्यों यहां के किसान गाय के पेट में कर रहे हैं बड़ा छेद?

वाशिंगटन देश में गौ रक्षा को लेकर काफी समय से बवाल मचा हुआ है। गौ-रक्षा एक ऐसा राजनीतिक मुद्दा बन गया है जिसको लेकर विवाद कभी खत्म नहीं होने वाला। देश में गौ-रक्षा को लेकर दो अलग-अलग गुट बन गए हैं। एक गुट उन लोगों का है जो गाय की रक्षा करना चाहते हैं और एक गुट उन लोगों का है जिन्हें गाय का मांस यानी बीफ खाने की आजादी चाहिए। लेकिन जब हम बात करते हैं गौ रक्षा की तो हमें अन्य देशों में गाय के प्रति हालात पर भी ध्यान देना जरूरी लगता है। Farmers make holes in the cow’s belly.

आयु बढ़ाने के लिए गाय के शरीर में किया जाता है छेद :

Farmers make holes in the cow's belly

आज हम बात कर रहे हैं अमेरिका की, जहां गाय की उम्र बढ़ाने के लिए वहां के किसान उसके शरीर में बड़ा छेद कर देते है। काफी समय तक किये गए वेटनरी शोध के बाद यह साबित हो चुकी है कि गाय के शरीर में बड़ा छेद कर देने से उसे नुकसान नही बल्कि फायदा होता है। फायदे का मतलब है कि ऐसा करने से गाय की आयु बढ़ जाती है।

अमेरिका के अधिकतर किसान गाय की आयु बढ़ाने और उसके शरीर के रोगों का जल्द पता लगाने और इलाज करने के लिए उसके शरीर में बड़ा सा छेद कर देते हैं। इसके लिए कई शोध किये गए जिनसे ये बात साबित हुई है कि गाय के पेट के हिस्से को काटकर बड़ा सा छेद करने से उसे नुकसान के बजाय फायदा होता है।

गाय के शरीर में करने से कैसे बढ़ जाती है उसकी आयु :

गाय के शरीर में छेद करने से गाय की उम्र और अधिक बढ़ जाती है। अमेरीका के ऑर्गेनिक डेयरी के किसान इस प्रयोग को पूरी तरह से सही मानते हैं। गाय के शरीर पर छेद करने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस का दौर जारी है। गाय के पेट में अजीब दिखऩे वाले इस छेद को देखकर लोग अचंभित हैं और इसे गलत बता रहे हैं।

आपको बता दें कि गाय के अंदरूनी भागों के बारे में जानना डॉक्टरों के लिए कभी-कभी मुश्किल होता है, लेकिन गाय के पेट के बारे में जानकारी के लिए ये छेद काफी कारगर साबित हो रहा है। खबरों के मुताबिक, इसके लिए पहले गाय के पेट में एक छेद किया जाता है और उसके बाद उसे प्लास्टिक के रिंग से बंद कर दिया जाता है। इस सर्जरी के एक महीने के बाद गाय पूरी तरह से ठीक हो जाती है।

देखें वीडियो –

Back to top button