बॉलीवुड

कपूर खानदान में आई बिटिया रानी, अर्जुन कपूर बन गए चाचा, देखें पापा संग नन्हीं परी का अंदाज

जब भी घर में बच्चों की किलकारियाँ गूँजती है तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है। बच्चे होते ही इतने प्यारे हैं कि उनके घर आने की खुशी हर किसी को खुश कर देती है। बॉलीवुड के फेमस कपूर खानदान में भी इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल है। इस खानदान में एक नन्हीं परी आई है। उसके आने से खानदान के सभी लोग बड़े खुश हैं।

कपूर खानदान में आई नन्हीं परी

mohit marwah

दरअसल मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मारवाह कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। मोहिता मारवाह बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के कजिन ब्रदर हैं। लगभग एक माह पूर्व मोहित के घर बेटी ने जन्म लिया था। उनके घर में इस नन्हीं परी को आए एक महिना पूरा हो चुका है।

ऐसे में मोहित की पत्नी अंतरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस फोटो में मोहित अपनी फुल सी नाजुक बेटी को गोद में उठाए दिख रहे हैं।

रिश्तेदारों ने बरसाया प्यार

अंतरा की इस पोस्ट को आम जनता से लेकर बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों समेत सभी का प्यार मिल रहा है। इस पोस्ट के साथ अंतरा ने अपनी बेटी के नाम का खुलसा भी किया। उन्होंने बेटी का नाम थिया रखा है। उनकी बेटी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

इस तस्वीर को साझा करते हुए अंतरा ने कैप्शन में लिखा “तुम्हें प्यार करने का एक महीना. 20.10.2021” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में दिल और बुरी नजर से बचाने वाला इमोजी भी बनाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Antara Motiwala Marwah (@antara_m)

कपूर खानदान के सदस्य इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। कजिन सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर जैसे सितारों ने कमेंट में दिल वाली इमोजी बनाई है। वहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने लिखा- बेस्टेस्टेट। परिवार के सदस्यों के अलावा फैंस भी मोहित और अंतरा को पेरेंट्स बनने की खूब बधाईयां दे रहे हैं।

mohit marwah daughter

वहीं बॉलीवुड की अन्य हस्तियों जैसे वरुण धवन, सिद्धांत कपूर, ईशा गुप्ता, अथिया शेट्टी और सोफी चौधरी ने भी पोस्ट पर दिल वाले इमोजी से अपना प्यार व्यक्त किया है। सिद्धांत कपूर ने कमेंट कर लिखा “थिया से मिलने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।”

2018 में हुई थी शादी

mohit marwah

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहित और अंतरा फरवरी 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। यह शादी यूएई में हुई थी। इस साल अगस्त में अंतरा की गोदभराई रस्म थी। इस समारोह में अर्जुन कपूर, सोनम, खुशी और शनाया समेत कई लोग शामिल हुए थे। सभी ने समारोह से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Antara Motiwala Marwah (@antara_m)

अंतरा ने इस समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा था जिन्होंने गोदभराई की रस्म को खास बनाया। उन्होंने लिखा था – मुझे सबसे प्यारे गोधभराई देने के लिए मेरी माँ और मासी को शुक्रिया। मैं आभारी हूं कि परिवार और दोस्त हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। इसका इससे अच्छा कोई और तरीका नहीं हो सकता।

Back to top button