राशिफल

Rashifal 23 November: आज हनुमान जी की कृपा से इन 5 राशियों को मिलेगा धन वैभव, कोई जोखिम न उठाएं

हम आपको मंगलवार 23 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़िए Rashifal 23 November 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। इस राशि के वकीलों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मेडिकल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है।

Hanuman

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रेमी के साथ और अपने करीबी दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार की पूरी कोशिश करें। हो सकता है कि आपकी वजह से दफ़्तर में कुछ बड़ा नुक़सान हो जाए, इसलिए सोच-समझकर हर काम करें। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रित रखें। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। भविष्य की सिर्फ कल्पना में ही समय बर्बाद करने से बचना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी करीबी से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर के बारे में संभावनाएं ज्यादा साफ होती जाएंगी‌। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन खुशगवार गुजरेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस बढ़ाना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है‌‌। भागीदारी के कार्यों में आप और आपके भागीदार खूब परिश्रम करेंगे। वसूली से संबंधित कार्यों के हल करने से जुड़ी व्यस्तताएं भी काफी रहेंगी। क्षमता से ज्यादा काम न करें। आज का दिन सबसे ज्यादा उचित माना जा रहा है क्यूंकि आज आपकी सभी मनोकामनाएं की पूर्ती होगी। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ समझौते का मन बना कर चलना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज हर बिगड़े हुए काम बनेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताएं। इससे संबंध मजबूत हो सकते हैं। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी। आपके काम में आने वाली रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी। लव लाइफ काफी आनंदमय रहेगी। आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।

Ganesh

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आएँगी। दोस्तों को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है‌‌। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है। कुछ खास रिश्तों में मजबूती आ सकती है‌‌। आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नौकरी पेशा वाले हैं उनको सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यय की अधिकता के कारण धन संचय नहीं हो पाएगा। वास्तविकता से आज दूर न भागें। आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी से अच्‍छा व्यवहार करने से आपको लाभ प्राप्‍त हो सकता है। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। व्‍यवसाय परिवर्तन की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। मधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और यही बात ताउम्र आपका साथ देगी। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज परिवार के साथ यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है। ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई बात दूसरों का दिल दुखा सकती है। पैसों के मामलों को लेकर तनाव हो सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। आपको अच्‍छे कर्म करते हुए आज समाज की भलाई करने का कार्य मिलेगा। स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका असर आपके ऊपर निगेटिव रहेगा, इससे बचें। सावधानीपूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। प्रेम संबंध के मामले में आज बहुत खास होगा। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।

आपने Rashifal 23 November का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 November का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 November 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button