दिलचस्प

लॉलीपॉप लागेलू पर दादी ने लगाए ऐसे ठुमके कि नोरा फतेही भी शर्मा जाए, देखें धमाकेदार Video

कहते हैं टेलेंट दिखाने और लाइफ को एन्जॉय करने की कोई उम्र नहीं होती है। बच्चा हो या बड़ा हर किसी को लाइफ अपने मुताबिक जीने का हक होता है। जब बात मूड फ्रेश करने की आती है तो डांस से बेहतर कुछ नहीं होता है। डांस एक ऐसी चीज है जिसे देखने वाले और करने वाले दोनों ही लोगों को मजा आता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, हर किसी को डांस अच्छा लगता है। ऐसे में आज हम आपको एक दादी का भोजपुरी गाने पर शानदार डांस दिखाने जा रहे हैं।

फंक्शन में महफ़िल लूट ले गई दादी

grand mother dance

सोशल मीडिया पर आए दिन डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक दादी का डांस सुर्खियों में बना हुआ है। यह दादी एक फैमिली फंक्शन में डांस करती नजर आती हैं। दादी इस दौरान इतना अच्छा डांस करती है कि पूरे फंक्शन में बस वही छाई रहती हैं। उन्हें डांस करता देख वहाँ मौजूद बाकी लोगों के पैर भी ठिकरने लगते हैं।

भोजपुरी गाने पर जमकर नाची दादी

grand mother dance

भोजपुरी गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर होते हैं। ये जब बजते हैं तो पैर अपने-आप थिरकने लगते हैं। भोजपुरी सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू तो लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय है। इस गाने पर नाचने का अलग ही मजा है। जैसे ही ये गाना बजता है तो लोग फुल मस्ती में नाचते हैं। यहां वीडियो में दादी ने भी कुछ ऐसा ही किया। वह इस भोजपुरी गाने पर फुल एनर्जी के साथ नाची। इस उम्र में भी दादी का ऊर्जा से भरा डांस देख लोग भी हैरत में पड़ गए।

दादी को नाचता देख हर किसी ने लगाए ठुमके

grand mother dance

दिलचस्प बात ये रही कि दादी जब स्टेज पर डांस कर रही थी तब वह अकेली थी। लेकिन दादी का डांस देख बाकी सभी लोगों का मन भी नाचने को करने लगा। ऐसे में कई महिलाएं स्टेज पर आकर दादी संग ठुमके लगाने लगी। इस तरह दादी की वजह से हर किसी ने बहुत एन्जॉय किया।

लोगों को पसंद आया दादी का अंदाज

grand mother dance

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो patrakaar_mustafa_07 नाम के पेज ने साझा किया है। यह वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। इसे अभी तक 39 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं। वीडियो में लोग दादी के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘अरे! दादी ने तो कमाल कर दिया।’ वहीं दूसरे ने कहा ‘दादी तो मुझ से भी अच्छा नाचती है।’ फिर एक कमेंट आता है ‘दादी आप बेस्ट हो।’

देखें वीडियो-


वैसे आप लोगों को दादी का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही दादी से हर उम्र में एन्जॉय करने की सीख भी लें। लाइफ बहुत छोटी होती है, इसलिए इसका हर पल एन्जॉय करें।

Back to top button