दिलचस्प

91 साल की बुढ़िया ने दोस्त के जवान बेटे से की शादी, फिर हनीमून पर जो हुआ किसी को यकीन न आया

जब एक लड़का और लड़की शादी करते हैं तो उनके बीच उम्र का अधिक फासला नहीं होता है। हालांकि कभी-कभी हमे ऐसे दंपति देखने को मिल जाते हैं जिनकी उम्र में 10-12 साल तक का अंतर होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कपल की कहानी बताने जा रहे हैं जिनके बीच पूरे 68 साल का अंतर था। पत्नी की उम्र 91 साल थी जबकि पति की उम्र 23 साल है। इन दोनों ने शादी रचाई, फिर हनीमून पर भी गए।

लेकिन यहां हनीमून पर 91 वर्षीय बीवी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने 23 वर्षीय पति पर शिकंजा कस लिया। फिर पुलिस को जो असल स्टोरी पता चली उसने हर किसी को चौंका दिया।

दोस्त के बेटे रचाई शादी

91-year-old-bride-lost-life-during-honeymoon-groom-told-shocking-story

यह अनोखा मामला अर्जेंटीना का है। यहां 91 साल की एक महिला अपनी एक फ्रेंड के घर रहती थी। उसकी फ्रेंड की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे में महिला अपनी पेंशन के पैसों से उसकी कुछ हेल्प कर देती थी। इस दौरान हालात कुछ ऐसे पैदा हुए कि 91 वर्षीय महिला ने अपने फ्रेंड के 23 वर्षीय बेटे से शादी रचा ली।

हनीमून पर हुआ हादसा

91-year-old-bride-lost-life-during-honeymoon-groom-told-shocking-story

शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून मनाने गए। हालांकि यहां एक हादसा हो गया और पत्नी की मौत हो गई। बीवी की मौत के बाद पति उसकी पेंशन लेने पहुंचा। लेकिन पेंशन अधिकारियों ने उस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया। उन्होंने लड़के पर आरोप लगाया कि उसने पैसों (पेंशन) के लालच के लिए 90 साल की महिला से शादी रचाई थी।

91-year-old-bride-lost-life-during-honeymoon-groom-told-shocking-story

इसके बाद अधिकारियों ने लड़के को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। लड़के की जेल में जाने की नौबत भी आ गई। हालांकि जब उसने अपनी लव स्टोरी की असली कहानी बताई तो हर कोई हैरान रह गया।

इसलिए की थी 68 साल छोटे लड़के से शादी

91-year-old-bride-lost-life-during-honeymoon-groom-told-shocking-story

लड़के ने बताया कि 91 वर्षीय मृतिका ने खुद उसे आगे रहकर शादी के लिए प्रपोज किया था। दरअसल महिला अपने फ्रेंड के घर रहते हुए उनके परिवार के काफी क्लोज़ आ गई थी। वह उनकी आर्थिक रूप से सहायता भी करती थी।

उसने फ्रेंड के बेटे को पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसों की मदद भी की थी। महिला ने सोचा कि मेरे मरने के बाद लड़के को पढ़ाई के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाएगी। ऐसे में उसे एक आइडिया आया।

91-year-old-bride-lost-life-during-honeymoon-groom-told-shocking-story

महिला ने लड़के को शादी के लिए प्रपोज किया। उसने सोचा कि शादी के बाद मेरे मरने पर भी मेरी पेंशन लड़के को मिलती रहेगी और वह अपनी पढ़ाई अच्छे से कर पाएगा। हालांकि महिला की मौत के बाद मामला पूरा उल्टा पड़ गया। अब लड़के के घरवालों ने बड़ी कोशिश के बाद उसे जेल जाने से बचाया।

अधिकतर यही देखा जाता है कि लोग पैसों के लालच में किसी बूढ़े या उम्र में बड़े व्यक्ति को फँसाकर उससे शादी रचा लेते हैं। लेकिन यहां तो महिला खुद लड़के की आर्थिक मदद करना चाहती थी और उसी ने आगे रहकर शादी का प्रस्ताव रखा।

Back to top button