दिलचस्प

MBBS डॉक्टर ने खाया गोबर, गिनाए कई फायदें, बोले मैं सालों से गोबर और गोमूत्र खा रहा हूं – Video

गाय को हमारे देश में पवित्र माना जाता है। धार्मिक दृष्टि कोण से गाय में कई देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए हमे गाय की पूजा और सेवा करना चाहिए। धार्मिक एंगल हटा भी दे तो गाय से मिलने वाला दूध और उससे बने उत्पाद सेहत के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। गाय का दूध हेल्थी होता है इस बात से तो हर कोई एग्री करता है। लेकिन उसके गोबर और गोमूत्र का क्या?

कई लोग गाय के गोबर और गोमूत्र को सेहत के लिए लाभकारी बताते हैं। कुछ तो इसके सेवन की सलाह भी देते हैं। हालांकि इसे लेकर कई बार सोशल मीडिया पर डिबेट भी स्टार्ट हो जाता है। कोई इस चीज का मजाक उड़ाता है तो कोई इसे फ़ायदों से एग्री करता है। अब इस मामले पर एक MBBS डॉक्टर का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। हैरत की बात ये होती है कि डॉक्टर गाय के गोबर के फायदे बताने के लिए उसे कैमरे के सामने खाकर भी दिखाता है।

MBBS डॉक्टर ने दी गोबर खाने की सलाह

यदि कोई आप से कहे कि भाई गाय का गोबर खा लो। तो शायद यह बात सुन आप हंसने लगोगे। गोमूत्र का सेवन करते हुए तो हमने फिर भी कई लोगों को देखा है। लेकिन गाय का गोबर खाते हुए बहुत कम लोग दिखते हैं। यदि कोई ऐसा करता भी है तो हम उसे अंधविश्वासी बोलकर उसका मजाक उड़ा देते हैं। सोचते हैं कि उसमें अक्ल नहीं होगी या वह कोई पढ़ा लिखा शख्स नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसके पास MBBS की डिग्री है, लेकिन इसके बावजूद वह लोगों को गोबर खाने की सलाह देता है।

गोबर खाने के फायदे

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो करनाल के रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर मनोज मित्तल का है। वह वीडियो में एक गौशाला के अंदर खड़े होते हैं और गाय के गोबर को खाने के फायदे बताते हैं। इस दौरान वह दर्शकों को गोबर खाकर भी दिखाते हैं।

उन्होंने गोबर के लाभ गिनाते हुए कहा कि इसमें विटामिन बी 12 होता है। यह हमे रेडिएशन से सेफ रखता है। मोबाइल, फ्रिज, एसी जैसी चीजें रोज इस्तेमाल करने से हम रेडिएशन के संपर्क में आते हैं। इस रेडिएशन से आपको कैंसर होने का रिस्क भी रहता है। इसलिए यदि आप गोबर खाते हैं तो यह खतरा कम हो जाता है।


डॉक्टर मित्तल ने बताया कि वह कई सालों से फर्श पर सोते आ रहे हैं। वे कभी पंखे या एसी का उपयोग नहीं करते हैं। उनका कहना है कि गाय के गोबर में 28 प्रतिशत ऑक्सीजन होता है जो कि हेल्थ के लिए लाभकारी है।

नॉर्मल डिलीवरी के लिए खान चाहिए गोबर

pregnant

डॉक्टर मित्तल ने गोबर को गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को गोबर का रस पीना चाहिए। उनके अनुसार गाय का गोबर शरीर की कई बीमारियां दूर करता है।

देखें वीडियो-


बताते चलें कि डॉक्टर मित्तल करनाल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं और उनका स्वयं का हॉस्पिटल है।

Back to top button