दिलचस्प

‘जलेबी बेबी’ पर सजधज के खूब नाची दुल्हन, सहेलियों ने भी बांध दिया समां, देखें Video

शादी का सीजन शुरू हो गया है। हर जगह शहनाइयों और बैंड बाजा की गूंज सुनाई दे रही है। बीते वर्ष कोरोना महामारी के चलते शादियों की रंगत थोड़ी फीकी थी। लेकिन इस साल लोग अच्छे से शादियां एन्जॉय कर रहे हैं। शादियों में एक बार फिर से रौनक आ गई है।

पहले लोग एक दिन में शॉर्ट में शादी निपटा देते थे, लेकिन अब कोरोना के मामले कम होते ही फिर से 5-6 दिन की शादियां हो रही है। ऐसे में लोग एक बार फिर संगीत सेरेमनी का आनंद भी ले रहे हैं।

दुल्हन ने अपनी शादी में किया डांस

संगीत सेरेमनी में हर किसी को मजा आता है। इसमें दुल्हन सहित परिवार के सभी लोग डांस करते हैं। इस सेरेमनी में हर किसी को दुल्हन के डांस का बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी ये देखना चाहते हैं कि दुल्हन आखिर कैसी परफॉरमेंस देगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन स्टेज पर तैयार होकर बड़े ही खूबसूरत अंदाज में डांस करती दिखाई देती है।

जलेबी बेबी पर लगाए जमकर ठुमके

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन कुछ लड़कियों के साथ ‘जलेबी बेबी’ गाने पर जबरदस्त डांस करती है। डांस करते हुए उसकी ड्रेस और पीछे का बैकग्राउन्ड बड़ा ही खूबसूरत दिखता है। दुल्हन के इस खास डांस को वेडिंग_कोरियोग्राफर्स नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। इस वीडियो को अभी तक चालीस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

दुल्हन के इस डांस वीडियो को देख लोग दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा “वाह! क्या खूबसूरत डांस है।” वहीं दूसरे ने लिखा “दुल्हन के साथ-साथ सभी लड़कियां भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।” फिर एक ने कहा “कुछ भी कहो, ग्रुप डांस की बात ही कुछ और होती है।”

फिर एक ने लिखा “लगता है शादी का सीजन आखिर शुरू हो गया है। अब आएगा मजा।” एक शख्स लिखता है “दुल्हन के साथ साथ उसकी ड्रेस और स्टेज सभी बहुत सुंदर है। मन करता है इसे बार बार देखता जाऊं।” बस इसी तरह के और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TEAM WC (@wedding_choreographers)

बताते चलें कि जलेबी बेबी (Jalebi Baby) एक हिंदी-इंग्लिश गाना है। इसे कनाडा के रैपर और प्रोड्यूसर टेशर ( Canadian rapper and producer Tesher) ने गाया और प्रोड्यूस किया है। यह गाना सबसे पहले 13 नवंबर 2020 को रिलीज हुआ था। तभी से ये गाना भारत में बहुत वायरल हो रहा है।

कई लोग इस गाने पर डांस करना या वीडियो बनाना पसंद करते हैं। जलेबी बेबी सॉन्ग के लिरिक्स हितेश शर्मा और Jason Derulo ने लिखे हैं। इसे Namah Music Group और Capitol Records ने लॉन्च किया था।

वैसे आपको दुल्हन का यह डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button