दिलचस्प

बैकबेंचर लड़के को हुआ टॉपर लड़की से प्यार, फिर शादी वाले दिन हुआ कुछ ऐसा कि. – Video

स्कूल लाइफ बड़ी ही यादगार होती है। कभी-कभी ये यादें जिंदगीभर साथ रहती हैं। स्कूल के क्लास-रूम में अधिकतर दो टाइप के स्टूडेंट्स देखने को मिलते हैं। पहले बैकबेंचर यानि वह बच्चे जो क्लास में हमेशा पीछे बैठते हैं। इन बच्चों को पढ़ाई लिखा में कमजोर माना जाता है। इन्हें स्टडी से ज्यादा मस्ती में दिलचस्पी होती है। ये क्लास के सबसे उधमी बच्चे होते हैं। फिर दूसरी तरफ आते हैं क्लास टापर। यह बच्चे सामान्यतः क्लास-रूम में आगे बैठना पसंद करते हैं। ये एक नंबर के पढ़ाकू होते हैं। क्लास में हमेशा टॉप करते हैं। स्टडी को लेकर सिरियस होते हैं।

बैकबेंचर को हुआ टॉपर से प्यार

बैकबेंचर और टॉपर स्टूडेंट की आपस में बहुत कम ही बनती है। लेकिन जरा सोचिए क्या होगा जब एक बैकबेंचर को अपने क्लास की टॉपर लड़की से प्यार हो जाए। यकीनन आप में से कई लोग यही कहेंगे कि ऐसा होना संभव ही नहीं है। क्लास की टॉपर लड़की कभी भी एक बैकबेंचर से नहीं पटने वाली है। लेकिन वह कहते हैं न कि ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है।’ बस ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक लड़के के साथ भी हुआ। उसने अपने क्लास की टॉपर लड़की को पटाने के लिए इतने पापड़ बेले कि आज वह उसकी दुल्हन ही बन गई।

डेटिंग से बात पहुंच गई शादी पर

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो महज 10 सेकंड का है, लेकिन इसमें बैकबेंचर लड़के और टॉपर लड़की की लव स्टोरी को बड़े ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में हमे स्कूल की कुछ तस्वीरों में बैकबेंचर लड़का और टॉपर लड़की देखने को मिलते हैं। फिर अगली तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को डेट करना स्टार्ट कर देते हैं। मतलब स्कूल के दिनों में ही बैकबेंचर लड़के ने टॉपर लड़की को पटाने के लिए बहुत मेहनत की होगी।

टॉपर बनी दुल्हन तो खुशी से उछल पड़ा बैकबेंचर

इसके बाद हम देखते हैं लड़का-लड़की शादी के मंडप में आ जाते हैं। यहां अपने बचपन की क्रश यानि टॉपर लड़की को दुल्हन के रूप में देख दूल्हा बना बैकबेंचर लड़का बड़ा खुश होता है। वह अपने हाथ जमीन की ओर फेंक जोर-जोर से कूदने लगता है। उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। उसे यकीन नहीं होता है कि आखिर उसकी मेहनत रंग लाई और टॉपर गर्ल उसकी वाइफ बन गई। वीडियो के अंत में दूल्हा अपनी दुल्हनिया को बुलेट पर बैठाकर ले जाता है।

शुरू हुआ नया ट्रेंड?

सिर्फ 10 सेकंड के वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने अपनी पूरी लव स्टोरी दिखा दी। इस वीडियो को Chhavi & Satya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा “उम्मीद कर रहा हूं कि यह नया ट्रेंड शुरू होगा, साल 2000 से 2021 तक सिर्फ 10 सेकंड में”।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chhavi & Satya (@chatieandsatie)


दूल्हा-दुल्हन की यह लव स्टोरी सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की जा रही है। वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button