बॉलीवुड

ऐश्वर्या रॉय की बेटी होने की कीमत कैसे चुकाती है आराध्या? दादी जया बच्चन ने खोला राज

आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) बॉलीवुड के टॉप स्टार किड्स में शामिल हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी होने के नाते उन्हें आए दिन मीडिया की लाइमलाइट मिलती रहती है। आज 16 नवंबर आराध्या पूरे 10 साल की हो गई है। उनका जन्म 16 नवंबर, 2011 को मुंबई में हुआ था। वह अपना 10वां जन्मदिन मम्मी-पापा के साथ मालदीव में मना रही हैं।

amitabh bachchan and aaradhya

दादा-दादी की लाड़ली है आराध्या

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपनी पोती आराध्या पर जान छिड़कते हैं। वह दोनों की लाड़ली है। अमिताभ को केबीसी 13 (KBC13) में कई बार आराध्या की शरारतों और अन्य चीजों पर बात करते हुए देखा जा चुका है। वहीं जया बच्चन को भी हर दादी की तरह अपनी पोती बड़ी प्यारी है। वह आराध्या को लेकर काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव भी हैं।

aaradhya bachchan

पोती के नैन-नक्श पर क्या बोली जया?

आरध्या जब से पैदा हुई है तभी से लोग उसे माँ ऐश्वर्या से कंपेयर करते हैं। हर कोई उन्हें जूनियर ऐश्वर्या के रूप में देखता है। सभी को यही उम्मीद है कि वह अपनी मां की खूबसूरती के मापदंडों पर खरी उतरेगी। जब इन चीजों को लेकर जया बच्चन से सवाल किया गया तो उन्होंने पोती के नैन-नक्श को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी। जया ने कहा –

आराध्या फिलहाल काफी छोटी है। वह उतनी ही मासूम और प्यारी हैं, जीतने अन्य बच्चे होते हैं। आराध्या में अपने माता-पिता दोनों के फीचर्स हैं। हालांकि अधिकतर लोग आराध्या में ऐश्वर्या की सुंदरता देखने की कोशिश करते हैं। आराध्या की हाइट काफी अच्छी है। उनमें अपनी मां और पिता दोनों के लुक्स देखने को मिलते हैं। उसके लुक्स की तुलना अक्सर ऐश-अभिषेक से की जाती है। लोग उससे ऐश्वर्या की खूबसूरती की बराबरी की उम्मीद करते हैं।

बहू ऐश्वर्या की पेरेंटिंग को लेकर ये कहा

जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ करना भी नहीं भूलती हैं। व कहती हैं कि “ऐश्वर्या जितनी सुंदर हैं, उतनी ही जमीन से जुड़ी हैं। वह एक जिम्मेदार मां हैं। उन्हें बेटी के अधिकतर काम स्वयं करना पसंद है। वह नैनी या मेड के भी भरोसे आराध्या को नहीं छोड़ती है। वैसे में उन्हें कभी-कभी चिढ़ाती भी हूं कि आराध्या बहुत भाग्यशाली है जो मिस वर्ल्ड उसकी नर्स है।

aaradhya bachchan

आरध्या को लेकर प्रोटेक्टिव हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर कुछ ज्यादा ही प्रोटेक्टिव हैं। आप ने कई बार नोटिस किया होगा कि ऐश जब भी अपनी बेटी के साथ किसी पब्लिक प्लेस में होती हैं तो एक पल के लिए भी आराध्या का हाथ नहीं छोड़ती है। इस बात के लिए कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। हालांकि कई तारीफ भी करते हैं कि ऐश अपनी बेटी का खुद इतने अच्छे से ख्याल रख रही हैं, बाकी सितारों की तरह नैनी या मेड की हेल्प नहीं ले रही हैं।

aaradhya bachchan

अमिताभ ने भी की थी ऐश-अभिषेक की पेरेंटिंग पर बात

अमिताभ बच्चन अपने शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में पोती आराध्या की हरकतों के बारे में अक्सर बात करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि इस समय आरध्या घर से ही ऑनलाइन क्लासेस अटेंड कर रही हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय उसकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। बिग बी ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया था कि का बार मैंने आराध्या को कंप्यूटर के सामने ही योगा क्लास में योगा करते देखा है। उन्होंने बताया कि एक-दो बार मैं भी आराध्या की ऑनलाइन क्लास के दौरान गया हूं।

Back to top button