समाचार

टोमैटो पेस्ट में निकला मरा चूहा, देखकर बिगड़ी महिला की हालत

आजकल लोग बहुत आलसी हो गए हैं। उन्हें घर चीजें बनाने से ज्यादा बाहर का पैक्ड और रेडीमेड फूड ज्यादा पसंद आता है। हालांकि बाहर के रेडीमेड फूड सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। उनकी लंबी लाइफ के लिए उनमें कई तरह के प्रिजरवेटिव्स मिलाए जाते हैं। फिर वहां प्रोडक्ट जिन चीजों से बनाया जा रहा है उसकी गुणवत्ता और साफ सफाई जैसी चीजों पर भी बड़ा प्रश्न चिह्न बना रहता है। यही वजह है कि कई बार हम किसी पैक्ड फूड में कोई कीड़ा या मरा हुआ जानवर मिलने जैसी खबरें सुनते रहते हैं।

टोमैटो पेस्ट में निकला मरा चूहा

टमाटर की चटनी और पेस्ट हर किसी को पसंद होता है। लेकिन आजकल लोग इसे घर बनाने की बजाय बाजार से खरीदकर ले आते हैं। मार्केट में मिलने वाले टोमैटो पेस्ट बड़ी संख्या में बनाए जाते हैं। ऐसे में इसकी साफ-सफाई में कहीं कोई भूलचूक हो ही जाती है। अब ब्राजील (Brazil) का यह हैरान करने वाला मामला ही ले लीजिए। यहां एक 52 साल की इनास मेओटी नाम की महिला टमाटर की चटनी बना रही थी। इसके लिए उसने रेडीमेड टोमैटो पेस्ट इस्तेमाल किया। हालांकि वह उस समय हैरान रह गई जब इस टोमैटो पेस्ट में से एक मरा और सड़ा हुआ चूहा निकला।

चूहा देख महिला ने खाई अनोखी कसम

महिला टोमैटो पेस्ट अपने फ्राइंग पैन में डाल रही थी। तभी उसमें से एक मरा हुआ चूहा बाहर निकल पड़ा। ये देख महिला कूदकर दूर हट गई। उसने इस चीज पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक अनोखी कसम खाई। उसने निर्णय लिया कि आज के बाद वह कभी भी बाजार से टोमैटो पेस्ट नहीं खरीदेगी। वह अब से खुद ही टमाटर उगाकर उसका इस्तेमाल करेगी।

टोमैटो पेस्ट की कंपनी ने दी ये सफाई

इनास मेओटी ने कहा कि “मैं हमेशा से ही इस ब्रांड का टोमैटो पेस्ट खरीदते आई हूं। मेरे घर पर इसके काफी पैकेट्स रखे थे। मैंने उन सभी पैकेट्स को यूज कर लिया था। ये आखिरी पैकेट था, लेकिन इसी में मरा हुआ चूहा निकल गया। अब मैं कभी भी टोमैटो पेस्ट का इस्तेमाल नहीं करूंगी।” इस मामले पर  टोमैटो पेस्ट बनाने वाली कंपनी सो फ्रूटस एलिमेंटोस ने सफाई दी है। उसने कहा कि “पेस्ट कई लेयर के बाद रेडी किया जाता है। इसलिए ऐसा होना (मरा हुआ चूहा निकलना) संभव नहीं है।”

बेहद डरावना था अनुभव

पीड़ित महिला इनास मेओटी ने बताया कि ये उनके लिए बेहद डराने वाला अनुभव रहा। उन्होंने जैसे ही टोमैटो सॉस को बर्तन में डाला तो उसमें से एक पूरा मरा और सड़ा चूहा बाहर निकला। इस चीज ने उन्हें बहुत डरा दिया। उन्होंने मरा हुआ चूहा अपने माता-पिता को भी दिखाया ताकि लोगों को ये न लगे कि वह झूठ बोल रही है। महिला का कहना है कि उन्हें इस अनुभव से कोई लाभ नहीं उठाना है। जैसे कुछ लोग कंपनी पर मानहानि का दावा ठोंक पैसे मांगते हैं। महिला बस अब से बाजार से कोई भी टोमैटो सॉस नहीं खरीदेंगी। वह अपने टमाटर खुद ही उगाएंगी।

इस तरह की घटनाएं हम सभी के लिए सीख है कि आलस छोड़ दें और बाजार से ज्यादा घर बनी चीजों का इस्तेमाल करें।

Back to top button