दिलचस्प

कचरे में खान ढूंढ रहे भिखारी की लड़की ने की मदद, फिर भगवान ने तुरंत दिया अच्छे कर्म का फल -Video

महंगाई के इस जमाने में हर कोई सिर्फ अपने बारे में सोचना पसंद करता है। दुनिया में लोग कितने दुखी या मुसीबत में है, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अधिकतर लोग सिर्फ अपनी तिजोरी भरने पर यकीन रखते हैं। हालांकि इस कलयुग में कुछ गिने चुने अच्छे लोग भी होते हैं। इन लोगों के अंदर दयालुता कूट-कूट कर भरी होती है। वे बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद को आगे आते हैं। इन्हीं लोगों की वजह से लगता है कि इस धरती पर अभी भी उम्मीद की किरण बाकी है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए।

कचरे में खान ढूंढ रहा था शख्स

girl helped poor man

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर गाना गाकर पैसे कमा रही है। उसी के बगल में एक हरे रंग का कचरे का डब्बा भी रखा है। कुछ देर बाद वहां एक शख्स आता है और उस कचरे के डब्बे में भोजन तलाशने लगता है। यह शख्स कोई बेघर या बिखारी टाइप गरीब बंदा लगता है। उसे देखकर ही लगता है कि उसके पास खाने के कोई पैसे नहीं होंगे। इसलिए वह मजबूरी में कचरे के डब्बे में लोगों का फेंका बचा कूचा खाना तलाशने लगता है।

लड़की ने इस अंदाज में की मदद

girl helped poor man

सड़क पर गाना गा रही लड़की अपने काम में बीजी थी। तभी उसकी नजर कचरे में खाना ढूंढ रहे शख्स पर गई। यह देख उसके अंदर दया का दीपक जाग्रत हुआ। वह अपना गाना बीच में ही छोड़कर बंदे के पास गई। उसने उसे कचरे में भोजन ढूंढने से मना किया। इसके बाद उसने अपनी गाना गाकर हुए कमाई में से कुछ पैसे उस गरीब शख्स को दे दिए। लड़की चाहती थी कि शख्स इन पैसों से बाजार से खाना खरीदकर खा ले। उससे बंदे का कचरे में से खाना बीनना देखा नहीं गया।

तुरंत मिला अच्छे कर्म का फल

girl helped poor man

लड़की की दया और मदद देख गरीब शख्स खुश हो गया। वह जाते-जाते लड़की को शुक्रिया बोलकर गया। जल्द ही लड़की को अपने अच्छे कर्म का फल भी मिल गया। शख्स की मदद करने के बाद एक बंदा आया और उसने गाना गा रही लड़की के बॉक्स में कुछ पैसे डाल दिए। इसलिए तो कहते हैं कि तू कर्म किए जाए और फल की चिंता मत कर। ऊपर वाला सबकुछ देख रहा है। वह आपको आपके कर्मों का उचित फल जरूर देगा।

लोगों ने की तारीफ

girl helped poor man

यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो देख लोगों ने लड़की की तारीफ की। किसी ने कहा कि “आज के जमाने में ऐसी मदद करने वाले कम ही मिलते हैं।” वहीं एक ने लिखा “आप ने गरीब की मदद की, भगवान आपकी भी मदद करेगा।” एक यूजर लिखता है “इस दुनिया को चलाने का यही सही तरीका है। हमे एक दूसरे की मदद करते रहना चाहिए, ताकि कोई भी दुखी न रहे।” बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो-

इस वीडियो को सिंगर लिव हारलैंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए वह कैप्शन में लिखती है- कर्म एक महान चीज है! हमेशा दयालु रहो और दया जरूर वापस आती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Liv Harland (@livharlandmusic)

वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button