दिलचस्प

एक दूल्हा ऐसा भी, दुल्हन को लाल जोड़े में देख फफक-फफक कर रोने लगा, रिश्तेदारों ने कराया चुप

शादी में दूल्हे ने बहाई आंसूओं की गंगा, दुल्हन को देख हो गया भावुक, देखें Video

15 नंबर को देव उठनी ग्यारस है। इसके साथ ही एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। शादियों की लड़ी लगते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियोज आना शुरू हो जाते हैं। वैसे कुछ लोग अभी भी शादियां कर रहे हैं। ऐसे में उनके शादी के वीडियो अभी से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे है। आमतौर पर शादियों में दुल्हन को रोते हुए देखा जाता है। इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की बजाय दूल्हा आंसूओं की गंगा बहा रहा है।

शादी में अक्सर रोती है दुल्हन

groom crying

हम सभी ने अब तक न जाने कितनी शादियां देखी या अटेंड की होगी। लगभग हर शादी में दुल्हन की आंखें नम हो जाती है। वह अपने पिता का घर छोड़ हमेशा के लिए पति के घर जाती है। उसकी जिंदगी का एक नया अध्ययन शुरू होता है। ऐसे में मायके वालों की जुदाई में उसके आंसू नकल ही पड़ते हैं। यह एक आम नजारा है। लेकिन क्या आप ने कभी किसी दूल्हे को अपनी शादी में रोते देखा है?

दुल्हन को देख रो पड़ा दूल्हा

groom crying

वैसे तो दूल्हे के लिए भी शादी लाइफ चेंजिंग मोमेंट होता है, लेकिन उसे दुल्हन जितना लाइफ में एडजस्ट नहीं करना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि वह शादी के बाद अपने ही घर में रहता है। ऐसे में सामान्यतः शादी वाले दिन दूल्हे की आंखों में आंसू दिखना बहुत ही दुर्लभ नजारा होता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन तो खुश दिखाई दे रही है, लेकिन दूल्हे की आंखें नम हो गई है।

रिश्तेदारों ने कराया चुप

groom crying

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आने की तैयारी कर रहे हैं। आसपास कई मेहमान खड़े हुए हैं। दूल्हे ने दुल्हन का हाथ थामा हुआ है। इस दौरान दुल्हन अपनी शादी से बहुत खुश दिख रही है। वहीं दूल्हा भी खुश है, लेकिन वह दुल्हन को लाल जोड़े में देख इतना भावुक हो जाता है कि उसकी आंखों से आंसूओं की धारा रुकने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में दूल्हे के रिश्तेदार उसे समझाते हुए दिखते हैं।

आ गए खुशी के आंसू

groom crying

दूल्हे को देख साफ प्रतीत होता है कि वह किसी दुख या गम में नहीं बल्कि खुशी में रो रहा है। ये उसकी खुशी के आंसू है। दूल्हे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। लोग कमेंट कर दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “दुल्हन बहुत लक्की है जो उसे इतना भावुक और केयरिंग पति मिला।” वहीं एक यूजर ने लिखा “पहली बार किसी दूल्हे को रोते हुए देखा है, वरना अक्सर दुल्हन ही रोती है।” फिर एक कमेंट आता है “यह इंटरनेट का सबसे प्यार वीडियो है।” एक शख्स लिखता है “भरी महफ़िल में रोकर अपने इमोशन जाहीर करना एक पुरुष के लिए बड़ा मुश्किल काम है। दूल्हा बहुत बहादुर है।”

देखें वीडियो-


वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा?

 

Back to top button