बॉलीवुड

बिकीनी पहन दुबई के समंदर में ‘लुंगी डांस’ करने लगी जान्हवी कपूर, बहन खुशी भी आई नजर – Pics

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड में एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी है। श्रीदेवी के जाने के बाद लोगों को उनकी बेटी जान्हवी से काफी उम्मीदें हैं। जान्हवी ने 2018 में ‘धड़क’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वह रूही और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल जैसी फिल्मों में नजर आई। आगामी दिनों में हम उन्हें दोस्ताना 2, तख्त, गुड लक जेरी, वालीमाई (तमिल फिल्म) जैसी फिल्मों में देखेंगे। वालीमाई को जान्हवी के पिता बोनी कपूर ही प्रोड्यूस कर रहे हैं।

दुबई में छुट्टियां मना रही जान्हवी

फिल्मों के अलावा जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें एक करोड़ 38 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। जान्हवी यहां अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दुबई के वैकैशन की कुछ तस्वीरें साझा की है। दरअसल 11 नवंबर को बोनी कपूर का 66वां जन्मदिन था। ऐसे में जान्हवी पापा बोनी और बहन खुशी कपूर के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही हैं।

समंदर में किया ‘लुंगी डांस’

दुबई के समंदर में जान्हवी और खुशी काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इस दौरान जान्हवी अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही है। उन्होंने ब्लैक और रेड कलर का फ्लोरल बिकनी पहना है। इसमें वह कमाल की सुंदर लग रही हैं। अपनी इन मस्त  तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘लुंगी डांस’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बहन खुशी के साथ किया खूब एन्जॉय

Janhvi khushi kapoor

इन तस्वीरों के साथ जान्हवी ने एक छोटा सा बुमरैंग वीडियो भी साझा किया है। इसमें वह पानी में अठखेलियां करती दिख रही हैं। अपने इस वैकैशन के दौरान वह अपनी बहन खुशी संग बहुत एन्जॉय करती दिखाई दी। उन्होंने बहन खुशी के साथ भी कई मस्तीभरे अंदाज में पोज दिए।

समंदर में दौड़ाई बोट

janhvi setski

समुद्र किनारे मस्ती करने के साथ साथ जान्हवी ने वाटर एक्टिविटी का भी आनंद लिया। उन्होंने बिकिनी पहनकर समंदर में जेट स्कीइंग की। ऐसा करते हुए वह बहुत ही सेक्सी और कूल दिखी।

रेगिस्तान में भी किए मजे

कुछ समय पहले जान्हवी ने रेगिस्तान में की मस्ती की तस्वीरें भी साझा की थी। इस दौरान वह बोल्ड अवतार में नजर आई। उन्होंने ब्राउन कलर का टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहन रखा था। वहीं उनके सिर पर शेखों की तरह ब्लैक एंड व्हाइट चेक कपड़ा बंधा दिखा। यही लुक खुशी कपूर का भी था। इन ड्रेस में दोनों बहने बड़ी हॉट लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इसके साथ ही जान्हवी और खुशी ने रेगिस्तान की रेत में एटीवी राइड का आनंद भी लिया। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘डिजर्ट इन द डेजर्ट।‘


सोशल मीडिया पर फैंस को जान्हवी और खुशी की यह तस्वीरें बड़ी पसंद आ रही है। दोनों बहनों को एकसाथ एन्जॉय करता देख फैंस भी खुश हो रहे हैं। एक फैन ने तो ये भी मांग रख दी कि वह भविष्य में जान्हवी और खुशी को एकसाथ फिल्म में देखना चाहता है। वैसे खबरों की माने तो आने वालों सालों में खुशी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है।

Back to top button