विशेष

“मैं मंगल ग्रह से आया हूं, धरती खत्म होने वाली है” बच्चे की भविष्यवाणी ने मचाई खलबली

ये दुनिया बहुत बड़ी है। पृथ्वी के अलावा अंतरिक्ष में और भी कई ग्रह मौजूद है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या दूसरे ग्रहों पर कोई जीवन है? अभी तक के अध्ययनों में ऐसी कोई बात साबित नहीं हुई है। हालांकि इंटरनेट की दुनिया में आए दिन एलियन के होने के दावे किए जाते रहते हैं। कई बार हमे कोई ब्लर सी तस्वीर या वीडियो दिखाया जाता है जिसमें एलियन के होने का दावा किया जाता है। लेकिन ये एलियन सच में होते हैं या नहीं ये अभी भी रहस्य ही बना हुआ है।

मंगल से धरती पर इंसानों को बचाने आया हूं

इस बीच रूस (Russia) के वोल्गोग्राड (Volgograd) में रहने वाले एक लड़के ने बड़ा ही हैरान कर देने वाला दावा किया है। इस लड़के का कहना है कि वह पहले मंगल ग्रह (Mars) पर रहता था। वह धरती पर इंसानों को बचाने के लिए आया है। यह उसका पुनर्जन्म है। बच्चे का नाम बोरिस्का किप्रियानोविच (Boriska Kipriyanovich) है। जब वह 11 साल का था तो 2007 के वीडियो में उसने पृथ्वी को बचाने के लिए चेतावनी दी थी।

परमाणु युद्ध से खत्म हो सकती है धरती

बोरिस्का ने बताया कि हजारों साल पहले परमाणु संघर्ष के चलते उसका एलियन समुदाय खत्म हो गया था। अब उसे डर है कि धरती भी इसी डायरेक्शन में बढ़ रही है। हालांकि जब बच्चे की मां से इन सब चीजों के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसे पृथ्वी को लेकर की गई भविष्यवाणी की कोई जानकारी नहीं है। मीडिया में इस बच्चे को ‘द बॉय फ्रॉम मार्स’ नाम भी दिया गया है।

बताया ‘स्फिंक्स’ का रहस्य

बोरिस्का ने ये भी बताया कि मिस्र के महान स्फिंक्स में एक रहस्य है। यदि यह उजागर हो जाए तो धरती पर लाइफ हमेशा के लिए चेंज हो जाएगी। उसने ये भी दावा किया कि उसकी प्रजाति का मिस्रवासियों से गहरा संबंध है। बोरिस्का के मुताबिक पिछले जन्म में वह मंगल ग्रह पर एक पायलट था। उसने खुद को इंडिगो चाइल्ड नाम दिया। उसने बताया कि जब गीजा के रहस्य सबके सामने उजागर होंगे को धरती पर जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा।

मंगल ग्रह पर 35 साल के बाद नहीं बढ़ती उम्र

बोरिस्का का दावा है कि वह मंगल ग्रह पर एक फाइटर पायलट था। उसने अपने ग्रह को बचाने के लिए कई लड़ाइयाँ लड़ी। उसने ये भी बताया कि मंगल ग्रह पर 35 साल के बाद उम्र नहीं बढ़ती है। मंगलवासी बहुत लंबे, तकनीकी रूप से तेज और साइंस में आगे हैं। उसने आगे बताया कि मुझे आज भी याद है। मेरी उम्र 14 या 15 साल थी। मार्टियन हम पर आए दिन हमला कर रहे थे। ऐसे में इस युद्ध के चलते मुझे हमेशा एक दोस्त के साथ एयर अटैक में शामिल होना पड़ता था।

वैसे लड़के इस इस अजीब दावे के बारे में आपकी क्या राय है?

Back to top button
?>