राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 5 राशि वालों के सितारे कर रहे हैं इशारा, मिलेगा ढेर सारा धन

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 8 नवंबर से 14 नवंबर 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस हफ्ते जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय हानि पहुँचा सकता है। सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। अनावश्यक खर्चों पर भी अंकुश लगा कर रखना होगा, वहीं दूसरी ओर जरूरत न हो तो बड़े निवेश न करें। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उनको व्यापार को लेकर चिंता हो सकती है क्यूंकि सेल की कमी रह सकती है।

प्यार के विषय में : जीवन साथी कुछ ऐसी बातें कह सकता है, जो आपकी समझ से परे होंगी और गलतफहमी पैदा हो सकती है।

करियर के विषय में : साझेदारी के बिजनेस में सावधान रहना होगा। आपकी मेहनत का फल दूसरों को मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए सप्ताह ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव भी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस सप्ताह किसी अजनबी से आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना है। जो लोग आपसे ईर्ष्या करते हैं उनके साथ भी सामान्य व्यवहार रखना होगा। पूर्व में प्रारंभ किए गए कार्य में विघ्न ना आए, इसलिए सावधानी को ही सलामती समझें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रोमोशन मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

प्यार के विषय में : लव प्रपोजल देने का मन है, तो दे दें। समय अच्छा है।

करियर के विषय में : व्यापार में कुछ ठोस और गंभीरतापूर्ण लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।

हेल्थ के विषय में : ब्लड प्रेशर कम-ज्यादा हो सकता है। जोड़ों का दर्द रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun rashi

मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातकों को प्रगति मिल सकती है। जो लोग संगीत क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, उनको भी प्रयास करते रहना चाहिए, प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग, पारिवारिक वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारें समझने होंगे।

करियर के विषय में : करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : नसों में खिंचाव होने से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। सिर दर्द और थकान भी हावी हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

शिक्षा के लिये सप्ताह अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी विभाग में कार्यरत हैं उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन निस्संदेह कार्यभार भी बढ़ेगा। विवाद सामने आए तो आपसी बातचीत से हल कर लें। हालांकि पारिवारिक जीवन में चल रहे संकटों से इस सप्ताह कुछ राहत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी व्यापारिक योजना की रुपरेखा तय कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में किसी गलती की वजह से अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी समस्या भी रह सकती है जैसे पेट में दर्द।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

इस सप्ताह आप स्‍वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा। खुदरा व्यापारियों की कमाई कम होने से मानसिक दबाव रहा सकता है, तो वहीं दूसरी ओर पुराने निवेश उन्हें अच्छी सूचना दे सकते हैं। सहकर्मियों से अनबन होने की संभावना है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। आपका मानसिक संतुलन बहुत ठीक रहेगा।

प्यार के विषय में : दांपत्य संबंधों में यदा-कदा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु समय रहते गलतफहमियां सुलझ भी जाएंगी।

करियर के विषय में : आपका ध्यान पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी पर रहेगा। मेहनत आगे काम आएगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत में कुछ खास बदलाव नहीं होंगे। बहुत हद तक सेहत सामान्य हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

kanya

जो लोग मैनेजमेंट से जुड़े हैं उनको इस हफ्ते अच्छी सफलता मिल सकती है। टीम को अच्छी सलाह व अच्छा मार्गदर्शन दे पाएंगे। यदि कोई गुमराह हो रहा है तो आप उस पर नजर रख सकते हैं, लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। अचल संपत्ति के क्षेत्र में निवेश करने के लिए समय बिल्कुल सही नहीं है। अतः मकान या जमीन खरीदने का विचार न करें।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। तथा मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे।

हेल्थ के विषय में : बुरी आदतों व संगत से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इनका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Tula

इस हफ्ते कामकाज को लेकर भाग दौड़ रहेगी लेकिन आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने वाली है। आप जो पहल करेंगे, जो नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसका अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। अनुभवी और विद्वान लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा जो आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय देना अति आवश्यक है।

करियर के विषय में : रुके काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। एलर्जी या किसी पुराने दर्द से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

यह हफ्ता आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपके लिए किसी भी काम में मेहनत के साथ ही रचनात्मकता जरूरी है, तभी सफलता जल्दी मिल सकती है। मानहानि तथा अपमान का भय रहेगा। कैश का लेन-देन बिना पेपर वर्क के नहीं करना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करें। इधर उधर बैठकर समय गंवाना उचित नहीं है।

प्यार के विषय में : प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की होगी और आप विरोधियों पर हावी रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसम में बदलाव के कारण शारीरिक तौर से परेशानी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

dhanu

इस सप्ताह कामकाज ज्यादा होने से परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन काम पूरे होने से आपको फायदा भी जरूर होगा। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। घर परिवार में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। नौकरी वालों को व्यवसाय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सिर्फ़ खाली बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके।

प्यार के विषय में : आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। आपकी बात बनने की पूरी पूरी संभावना है।

करियर के विषय में : व्यवसायिक क्षेत्र में आप अपनी भरपूर मेहनत व क्षमता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु फिर भी किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Makar

यह सप्ताह आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। काम में कड़ी मेहनत और दृढ़ता से आपके लिए नए अवसर के द्वार खुलने की संभावना है। धन संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। मन धार्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। लेकिन कोई भी निर्णय बड़ी ही समझदारी से लें। धंधे में साहस करते समय सतर्कता रखनी पड़ेगी। किसी से भी बहस करने से बचें।

प्यार के विषय में : पार्टनर के लिए आपका स्वभाव रुखा हो सकता है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत पर आपको ध्यान देना होगा। मौसमी बीमारियों से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

kumbh

कुंभ राशि वाले आलस और मौजमस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें, क्योंकि यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। अपने खास काम के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ेगी और आपके काम आखिरी वक्त पर पूरे भी हो जाएंगे। प्रतिस्पर्धा में बढ़त के लिए व्यवसायियों को नई योजनाओं और रणनीतियों पर काम करने की ज़रूरत है।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह बिजनेस और नौकरी में नई योजना पर सावधानी से काम करना होगा।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Mina

इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य से अपने तरीके से काम लेने के लिए सख्ती करनी पड़ सकती है। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती है। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। धन लाभ के साथ खर्चा भी बढ़ सकता है। कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। पारिवारिक सदस्यों को प्रेम दीजिए। ज़ुबान पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में मीन राशि वाले लोग इस सप्ताह लकी हो सकते हैं।

करियर के विषय में : कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : मानसिक तनाव की वजह से हार्मोन से संबंधित बदलाव महसूस करेंगे। योगा और मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 8 नवंबर से 14 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 8 नवंबर से 14 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 8 नवंबर से 14 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button