Viral

नन्हे हाथी को मार गया था लकवा, फिर ऐसा क्या हुआ कि वह चलने लगा : वीडियो देखें

यूं तो हाथी के बच्चे बहुत क्यूट होते हैं लेकिन इनके क्यूटनेस और उम्र में छोटे होने के कारण जंगल में शिकारियों से सबसे ज्यादा खतरा भी इन्हें ही रहता है। इसी कारण से नन्हे हाथी हमेशा झुंड के बीच में रहते हैं, लेकिन हाथी के नन्हे बच्चे जब झुंड से बिछड़ जाएं तो इनके लिए जीना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही जंगल में बिछड़े एक हाथी के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है।

18 सेकंड के इस वायरल वीडियो में नन्हा हाथी बिल्कुल धीमी रफ्तार से चलता दिख रहा है। इस वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के अकाउंट से ट्वीट किया गया है। अब तक इस वीडियो को 2 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, वही 9 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। यह वीडियो मंगलवार 2 नवंबर को दोपहर ढाई बजे अपलोड किया गया।

वीडियो में दिख रहे नन्हे हाथी का नाम kerrio है। इस नन्हे हाथी को जब रेस्क्यू किया गया था तब इसके पीछे के पैरों में लकवा मार गया था। लेकिन अब यह धीरे धीरे ठीक हो रहा है।

नन्हे हाथी का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया है कि जब हम इसे पकड़ कर लाए थे तब इस को लकवा मार गया था लेकिन अब इसके पैर में लगा आयरन अच्छे से सही होने लगा है और अब धीरे-धीरे चलने भी लगा है।

इस वीडियो को देखकर लोगों में काफी उत्साह भर गया है। ट्विटर पर कई लोग रिप्लाई करके बता रहे हैं कि इस नन्हे हाथी को देखकर उनका भी मन बहुत मजबूत हुआ है। नन्हे हाथी को पैरालिसिस मार गया था तब यह कोई सोचा भी नहीं था कि यह चल सकता है, लेकिन एक प्रयास के बाद हाथी ने यह कर दिखाया। इसके लिए उस हाथी का केवल इलाज एक कारण नहीं है बल्कि इलाज़ के साथ-साथ हाथी का मानसिक बल भी बहुत मजबूत है;

जिसके कारण वह चलने का हिम्मत कर सका। वैसे ही हमारे जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी संकट आ जाए अगर हम उसको मानसिक स्थिति से समाधान करने को ठान ले तो फिर हम उस कार्य को सफलतापूर्वक कर सकते हैं। इस नन्हे हाथी को देखकर लोगों में एक अलग तरह का उत्साह है,

एक अलग जोश है। शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए लोग इस ट्रस्ट का भी धन्यवाद कर रहे हैं, इस ट्रस्ट का भी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में पैर में लकवा मार चुके इस हाथी को धीरे-धीरे चलते देखकर लोगों को सुखद अनुभूति प्राप्त हो रहा है।

Back to top button