दिलचस्प

सालियों ने बड़ी मेहनत से चुराए जीजू के जूते, फिर एक शख्स आया और कर दी पोपट, देखें Video

भारत में होने वाली शादियों में बहुत मजा आता है। शादी अपनी हो या दूसरों की, बस इसमें शामिल होने का क्रेज हर किसी को रहता है। शादी में फुल मस्ती और मजाक होता है। नाचने और खाने को भी भरपूर मिलता है। शादी में कई प्रकार की रस्में भी होती हैं। इन रस्मों को निभाते समय हंसी मजाक भी बहुत होता है।  वरमाला से लेकर, मंडप में सिंदूर, सात फेरे और जूता चुराई तक हर रस्म को दूल्हा-दुल्हन और मेहमान एन्जॉय करते हैं।

मजेदार होती है जूता चुराई रस्म

सभी रस्मों में जूता चुराई की रस्म सबसे ज्यादा दिलचस्प होती है। खासकर दूल्हे की सालियों को इसमें बड़ा मजा आता है। इस रस्म में वह प्लानिंग कर दूल्हे के जूते चुराती है। इसके बाद इन जूतों के बदले पैसे या कोई गिफ्ट मांगती है।

इस दौरान लड़की पक्ष की कोशिश दूल्हे के जूते जल्द से जल्द चुराने की होती है। वहीं लड़के वाले दूल्हे के जूतों को बचाकर रखते हैं। हालांकि अंत में सभी सालियां जूता चुराने में कामयाब हो ही जाती है।

सालियों ने चुराए जिजू के जूते

इन दिनों जूता चुराई का एक मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ सालियां अपने जिजू के जूते चुराने में कामयाब हो जाती है। जूता चुराने के बाद सालियां गार्डन एरिया में ढोलक पर डांस करने लगती हैं। वे जीजा के जूते चुरा बड़ी खुश होती हैं। उनकी खुशी उनके डांस में साफ दिखती है।

वे जिजू के चुराए जूतों को हाथ में पकड़कर डांस करने लगती हैं। हालांकि फिर कुछ ऐसा होता है कि उनकी खुशी दुख में बदल जाती है। उनके जूते अचानक गायब हो जाते हैं।

अचानक जूते ले उड़ा शख्स

man-stole-groom-shoes-from-bride-sister-in-laws

सालियां जूते लेकर डांस करने में मग्न रहती है, तभी लड़के वालों की तरफ से एक शख्स आता है और डांस कर रही सालियों के हाथों से जूता चुरा भाग जाता है। यह सब इतनी जल्दी होता है कि सालियां एक पल के लिए कुछ समझ ही नहीं पाती है। लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास होता है कि उनके चुराए जूते कोई और चुरा ले गया, तो उनके चेहरे की खुशी गायब हो गई।

वीडियो हुआ वायरल

जूता चुराई का या मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर weddingz.in नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘जीजू वर्सेज साली, अगर जूता चुराई का यह रस्म क्यूट नहीं कहा जाएगा, तो हमें नहीं पता इससे अच्छा और क्या हो सकता है। इस वीडियो के आखिर तक देखना चाहिए, क्योंकि इसमें क्यूट सरप्राइज है’।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Weddingz.in (@weddingz.in)

वैसे जूता चुराई का यह वीडियो आपको कैसा लगा? जब आप जूता चुराई की रस्म में शामिल हुए थे तो क्या मजेदार चीजें हुई थी? अपने अनुभव हमे कमेंट में साझा जरूर करें।

Back to top button