विशेष

पति ने 5 सेकंड के लिए हटाई नजर और गायब हो गई पत्नी, फिर मोबाईल से खुला मौत का राज

सेल्फी ने खोला बीवी की दर्दनाक मौत का राज, पति सामने था लेकिन भनक तक नहीं लगी

बेल्जियम (Belgium) का रहने वाला जोएरी जेनसेन नाम का एक शख्स अपनी पत्नी जो स्नूक्स (Zoe Snoeks) के साथ पहाड़ों पर घूमने गया। वे अपने साथ दो कुत्ते भी ले गए थे। पति-पत्नी अपनी इस ट्रिप को लेकर बहुत उत्साहित थे। हालांकि फिर अचानक जो स्नूक्स गायब हो गई। पति कुत्ते को संभालने में लगा था, कुछ ही सेकंड के लिए उसकी नजरे पत्नी से हटी थी, लेकिन अगले ही पल वह गायब हो गई।

पत्नी की हुई रहस्यमयी मौत

पति ने उसे खूब आवाज लगाई, ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं लग पाया। फिर कुछ समय बाद उसे पत्नी का शव मिला। पत्नी की मौत कब और कैसे हुई पति को कोई अंदाजा नहीं था। लेकिन फिर जब पत्नी का मोबाईल अनलॉक किया गया तो सबकुछ क्लियर हो गया। पत्नी ने एक गलती कर दी थी जो उसे भारी पड़ गई। यदि आप ऐसा कुछ करते हैं तो आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। तो चलिए इस दिल दहला देने वाली घटना को विस्तार से जानते हैं।

पहाड़ी पर घूमने गए थे

33 वर्षीय जो स्नूक्स (Zoe Snoeks) बेल्जियम के लिम्बर्ग की रहने वाली थी। कोरोना महामारी के बाद पति-पत्नी ने वैन से पूरा यूरोप घूमने का मन बनाया था। इसी सिलसले में वे अपने दो कुत्तों को लेकर हेरो नाम के पहाड़ी इलाके में गए थे। पति ने बताया कि ये एक ऐसा इलाका है जहां हमेशा धुंध रहती है। सुबह-सुबह साफ दिखाई देना भी मुश्किल हो जाता है। हम यहां सुबह करीब 9 बजे पहुंचे थे। मेरी पत्नी ने कुत्तों को संभालने को कहा। मैं उन्हें संभालने लगा, लेकिन फिर मैंने जब पलट कर देखा तो पत्नी वहां नहीं दिखाई दी।

पुलिस को मिली लाश

जोएरी जेनसेन ने अपनी पत्नी को बहुत आवाज लगाई। जब वह कहीं नहीं मिली तो उसने पुलिस को कॉल करने का प्रयास किया, हालांकि नेटवर्क नहीं मिल पाने से यह नहीं हो पाया। फिर वह पास के ले बेल्वेडियर होटल गया और मदद मांगी। जल्द ही पुलिस आई और उसने महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम स्कूबा गोताखोरों (Scuba Divers) के साथ हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर आई। उन्हें नदी में एक लाश मिली। यह नदी पहाड़ी से 98 फीट नीचे थी।

मोबाईल से खुला मौत का राज

पुलिस को महिला के शव के पास उसका मोबाईल भी मिला। जब उसे अनलॉक किया गया तो मौत का राज खुल गया। उसमें महिला की आखिरी सेल्फी दिखाई दी। वह चट्टान के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह 98 फीट ऊंची चोटी से खाड़ी में जा गिरी। हैरत की बात ये थी कि जब महिला गिरी तो पति को उसके चीखने या गिरने की कोई आवाज नहीं आई। उसे जरा सी सरसराहट भी नहीं सुनाई दी। उसने पत्नी से सिर्फ 5 सेकंड के लिए नजर हटाई थी। इतने में ही ये सब हो गया।

जो स्नूक्स और जोएरी जेनसेन ने 2012 में शादी रचाई थी। बीवी के जाने से जेनसेन बहुत दुखी हैं। अब वह अपनी इस ट्रिप का प्लान बनाने पर पछता रहे हैं। ये घटना उन सभी लोगों के लिए भी सीख है जो सेल्फी के चक्कर में अपनी जान खतरे में डाल देते हैं।

Back to top button