बॉलीवुड

85 साल के धर्मेंद्र को लेकर 9000 फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर पहुंचे सनी देओल, देखें Video

धर्मेन्द्र (Dharmendra) और सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड की फेमस बाप बेटे की जोड़ी हैं। फैंस इन दोनों पर ही खूब प्यार लूटाते हैं। दोनों एकसाथ कुछ फिल्में भी कर चुके हैं। अपने बेटे के साथ एक अच्छा समय बिताना हर पिता का सपना होता है। सनी इन दिनों धर्मेंद्र का यह सपना पूरा कर रहे हैं।

दरअसल सनी अपने पापा धर्मेंद्र को लेकर इस समय हिमाचल (Himachal) की सैर कर रहे हैं। बाप बेटे की ये जोड़ी इस समय अपनी छुट्टियां बीता रही है। दोनों इससे जुड़े फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

पापा के साथ 9000 फीट पर गए धर्मेंद्र

sunny deol

हाल ही में सनी देओल (Sunny Deol) अपने पिता धर्मेन्द्र के साथ 9000 फीट की ऊंचाई पर जा पहुंचे। यहां उन्होंने साथ में कैंपिंग की। इसका एक वीडियो भी सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में धर्मेंद्र अपने चहेते बेटे सनी संग अच्छा समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा ‘बस हम दोनों.. आसमान में अपना महल बनाते हुए।’

फैंस और भगवान को कहा धन्यवाद

वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं कि हम सभी को इस तरह जीना चाहिए। इसके साथ ही वह इस पल को बिताने के लिए भगवान और अपने फैंस को धन्यवाद कह रहे हैं। सनी धर्मेंद्र का यह वीडियो फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। इसे अभी तक 93 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

ऐसे बीत रही छुट्टियां

इसके पहले धर्मेन्द्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अटल टनल का वीडियो साझा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था – दोस्तों हमने बर्फ की चोटी पर कई फिल्में शूट की। आज मैं इस साढ़े 9 किलोमीटर लंबी अटल टनल को देख बहुत खुश हों। ये किसी अजूबे से कम नहीं है। उन सभी लोगों को मेरा सलाम जिन्होंने हिमाचल की इस ब्यूटी को बनाने में सहयोग दिया। बीस सालों बाद एक प्यारी विजिट रही।

बताते चलें कि सनी देओल को हाल ही में बॉलीवुड में बीस साल पूरे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने 2001 में आई फिल्म ‘इंडियन’ से जुड़ी कुछ यादें भी ताजा की। यह फिल्म धर्मेन्द्र ने ही प्रड्यूस की थी। सनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

वैसे अपको धर्मेंद्र और सनी की जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button