बॉलीवुड

कच्ची उम्र में ही तैमूर को बंदूक चलाना सखा रहे सैफ अली खान, लोग बोले- अमीर लोग, अमीर चोचले..

‘तैमूर अली खान’ ये नाम सुनते ही हर किसी के कान खड़े हो जाते हैं। तैमूर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे हैं। उनका जन्म 2016 में हुआ था। मतलब अभी वह लगभग 5 साल के हैं। तैमूर जब पैदा हुए थे तभी से मीडिया की सुर्खियों में आ गए थे। खासकर उनके नाम को लेकर जो बवाल मचा था वह सभी अच्छे से जानते हैं।

मीडिया में छाए रहते हैं तैमूर

हालांकि फिर तैमूर जैसे जैसे बड़े होते चले गए, वैसे वैसे उनके चाहने वालों कि संख्या भी बढ़ती चली गई। तैमूर जल्द ही मीडिया का लाड़ला बन गया। वह जहाँ भी जाता और जो भी करता मीडिया उसे फॉलो करती। फैंस को भी तैमूर की डेली एक्टिविटी देखने में बड़ा मजा आता। तैमूर का छोटा भाई जेह के आने से उसकी लोकप्रियता को थोड़ा खतरा जरूर लगा था। तब लोग जेह की एक्टिविटी में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे थे। हालांकि अब तैमूर फिर से सुर्खियों में छाने लगे हैं।

पापा के साथ सीख रहे बंदूक चलाना

इन दिनों तैमूर और सैफ अली खान की कुछ तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में तैमूर अपने अब्बाजान सैफ से राइफल शूटिंग चालान सिख रहे हैं। सैफ भी बड़ी दिलचस्पी के साथ अपने शहजादे को अभी से राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं। दरअसल इस समय करीना-सैफ अपनी फैमिली के साथ राजस्थान के जैसलमेर में छुट्टियां मना रहे हैं। ऐसे में तैमूर भी वहां फन कर रहे हैं। इस फन के अलावा वे बंदूकबाजी करना भी सीख रहे हैं।

एकदम स्पोर्ट पर्सन लग रहे तैमूर

बंदूकबाजी के दौरान तैमूर ने सफेद शर्ट और ब्राउन शॉर्ट्स पहन रखी है। इसमें वे एक स्पोर्ट पर्सन की तरह लग रहे हैं। वहीं उनके अब्बा यानि सैफ ने ब्लैक शर्ट पहन रखी है। दोनों का लुक स्पोर्टी है जो कि आउटडोर एक्टिविटी के हिसाब से परफेक्ट है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान अपने बेटे को राइफल उठाने में हेल्प कर रहे हैं। इस दौरान तैमूर ने रेड कलर की नॉइस कैंसिल हेडफ़ोन भी पहन रखी है ताकि गोली से निकली तेज आवाज से उनके कान पर कोई नेगेटिव असर न पड़े।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। किसी को तमूर का यह अंदाज पसंद आया तो कोई उनकी टांग खिचाई करने लगा। एक यूजर ने लिखा ‘बच्चे को अभी से बंदूक चलाना सिखाना सही नहीं है।’ वहीं दूसरे ने लिखा ‘अमीर लोग और उनके अमीर चोचले।’ वहीं एक यूजर कहता है ‘तैमूर अब एक असली नवाब लग रहा है।’ बस इसी तरह से और भी कई कमेंट्स आई।

ट्रिप पर फुल मजे कर रहे तैमूर

अपनी राजस्थान ट्रिप पर तैमूर बहुत मजे कर रहे हैं। कुछ समय पहले करीना ने तैमूर की एक और फोटो साझा की थी। इसमें वे स्विमिंग पूल के किनारे बैठे हुए थे। वहीं उनके सामने एक ड्रिंक का ग्लास भी रखा था। इस तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों ने मजेदार कमेंट्स किए थे।

Back to top button