बॉलीवुड

लंदन की सड़कों पर घर-घर जाकर कुछ मांगने लगी अक्षय कुमार की बेटी नितारा, देखें Video

एक जमाना था जब लोगों को स्टार किड्स के बारे में सिर्फ तभी पता चलता था जब वे फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर देते थे। लेकिन आज के सोशल मीडिया के जमाने में ये स्टार किड्स पैदा होते ही घर-घर फेमस हो जाते हैं। फिल्मों में लॉन्च होने से पहले ही इनका एक बड़ा फैंस बेस बन जाता है। अब सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान को ले लो या ऐश-अभिषेक की बेटी आरध्या बच्चन की बार कर लो। ये स्टार किड्स कम उम्र में ही सेलिब्रिटी बन जाते हैं।

9 साल की है अक्षय की बेटी नितारा

akshay kumar daughter

आज हम आपको बॉलीवुड के एक्शन खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेटी नितारा (Nitara) के बारे में बताने जा रहे हैं। नितारा का जन्म 2012 में हुआ था। वह अभी 9 साल की हैं। उन्हें अपने पिता अक्षय कुमार और मां ट्विंकल खन्ना के साथ अक्सर पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया जाता रहता है। वहीं अक्षय और ट्विंकल बेटी नितारा से जुड़े फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

घर-घर ये क्या मांगने लगी नितारा?

akshay kumar daughter

सोशल मीडिया पर इन दिनों अक्षय-ट्विंकल की बेटी का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नितारा लंदन की सड़कों पर घर-घर जाकर कुछ मांगते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ दोस्त भी रहते हैं। नितारा को इस तरह घर-घर चीजें माँगता देख फैंस भी हैरान है।

डरावने अवतार में दिखी

akshay kumar daughter

इस वीडियो में नितारा का चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा है। लेकिन वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने डरावना अवतार अपनाया हुआ है। उनके चेहरे पर ब्लैक इंक से मार्क्स बने दिखाई दे रहे हैं। सिर पर बैंड लगा है। दरअसल नितारा ने यह लुक हैलोवीन (Halloween 2021) सेलीब्रेट करने के लिए अपनाया है। भूत-आत्माओं के इस विदेशी त्यौहार में बच्चे डरावना लुक बनाकर घर-घर ट्रीट मांगने जाते हैं।

ट्विंकल ने शेयर किया वीडियो

akshay kumar daughter

नितारा ने हैलोवीन लंदन में सेलिब्रेट किया। इसका एक वीडियो भी ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में नितारा बड़ी ही क्यूट लग रही है। वीडियो के साथ ट्विंकल ने हैलोवीन त्यौहार को समझाते हुए एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है।

हैलोवीन में क्या होता है?

twinkle khanna

ट्विंकल लिखती हैं – कुछ ट्रिक्स और बहुत सारी ट्रीट्स के संग हमारा पहला घर-घर जाकर हैलोवीन। प्राचीन समय में 1st सेंचुरी B.C.E में फ्रांस में पाए गए ब्रॉन्ज कैलेंडर में हॉलीडे लिखे जाते थे। सॉव्ये, मौत का देव, हॉलीडे नाम के साथ न्याय करता है। सॉव्ये के दौरान कहा जाता है कि स्पूक्स के द्वारा पकड़े जाने के डर से लोग रिश्वत देने के लिए अपने साथ जेब में कुछ ट्रीट्स लेकर चलते थे। रात में लोग अपने साथ जैक-ओ-लैंटर्न लेकर निकलते थे। ऐसा वे लोगों को भगाने के लिए करते थे जो उन्हें Smithsonian से नुकसान पहुंचाने आते थे।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

नितारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक दो लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वैसे आपको अक्षय की बेटी का यह रूप कैसा लगा?

Back to top button