बॉलीवुड

पुनीत राजकुमार अंतिम विदाई के वक़्त बेटी की आंखों से छलकते रहे आंसू, माहौल देख हर कोई हुआ भावुक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता पुनीत कुमार जिम में कसरत कर रहे थे। अचानक ही उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया परंतु इलाज के बाद भी उन्हें बचाया न जा सका।

जब अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सामने आई तो हर कोई हैरत में पड़ गया। महज 46 साल के अभिनेता अब इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। अचानक ही पुनीत राजकुमार के निधन से साऊथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। किसी को भी इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि अब पुनीत राजकुमार हमारे बीच में नहीं रहे।

आपको बता दें कि पुनीत राजकुमार के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार रविवार को बेंगलुरु के स्टेडियम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान स्टेडियम के आसपास अभिनेता के फैंस अपने चहेते सुपर स्टार की एक झलक पाने के लिए खड़े हुए थे। इस मौके पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी वहीं पर मौजूद थे और वहां पर फैंस की लाखों में संख्या देखने को मिली। इसके अलावा पुनीत राजकुमार के करीबी लोग भी मौके पर पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते थे। अपने चहेते अभिनेता के निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा है। वहीं अभिनेता की बेटी के आंसू रुक नहीं पा रहे हैं। अपने पिता को अंतिम बार देखते हुए दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की बेटी के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान दिवंगत अभिनेता की बेटी बेहद भावुक हालत में नजर आईं।

आपको बता दें कि अभिनेता पुनीत राजकुमार को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता था। पुनीत राजकुमार को कर्नाटक सरकार ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। पुनीत राजकुमार के अंतिम दर्शन के लिए कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियां भी मौजूद थीं।

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की अंतिम विदाई के दौरान वहां पर फैंस की संख्या लाखों में देखने को मिली। सभी अपने फेवरेट स्टार को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान सभी के चेहरे पर मायूसी साफ साफ नजर आ रही थी। किसी को भी अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा है कि सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हम सभी को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए भगवान के पास जा चुके हैं।

जब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो उस दौरान जो भी लोग वहां पर मौजूद थे उन सभी लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। सभी बेहद भावुक हो गए थे। शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि पुनीत राजकुमार ना सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि सिंगर थे।

17 मार्च 1975 को जन्मे पुनीत राजकुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्मों “अप्पु” से की थी। इसके बाद से ही उन्हें फैंस अप्पू कहकर ही बुलाने लग गए। अब तक उन्होंने 29 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया था।

Back to top button