राशिफल

Rashifal 1 November: आज ये 7 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, खुलेंगे किस्मत के बंद ताले

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि सोमवार 1 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 1 November 2021

lord shiva

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आमदनी बढ़ सकती है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसे से जुड़े गलत फैसले आपकी समस्याओं का एक बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से घर-परिवार की खुशियाँ भी कम हो सकती हैं। चोट व रोग से बाधा संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी मनोकामना पूरी होगी। किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएँगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। धन से संबंधित मामलों में आपको फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपके माता-पिता आपका समर्थन करेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक स्थितियां सुखद रहेंगी। मित्रों के आश्‍वासन लाभप्रद होंगे। अनुचित कार्यों से दूर रहें। संपत्ति संबंधी मसले हल होंगे। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी। आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-परिवार में शुभ कार्यों के आयोजन होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी, आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह पूरे करेंगे। आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपने अनुसार व्यवहार करने के बावजूद दूसरों की नजरों में नहीं खटकेंगे। आज आपके दिमाग में भारी भरकम विचार घूम सकते हैं जिसकी वजह से आप परेशान रह जाएंगे। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। सोच-समझकर मजाक करें। कोई छोटी बात आपको परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सामाजिक मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना संभव है। आज बहुत बातूनी व्यवहार करेंगे और लोग आपकी बातों में दिलचस्पी भी लेंगे और आपको समझेंगे भी। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इससे आपका खर्च हो सकता है। इसलिए आज पहले से ही आपको ध्यान रखना चाहिए। आज कोई ऐसा काम हाथ में ले सकते हैं जिसका आपसे व्यक्तिगत रूप से कोई संबंध नहीं है, लेकिन यह आपको फायदा पहुंचाएगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप काम के साथ साथ परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप दूसरों की बातों से काफी प्रभावित होंगे। आपको उनके विचार पंसद आएंगे। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है। समय का सदुपयोग करेंगे तो सभी काम निपट सकते हैं। भावुक होकर कोई फैसला न लें। कोई नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। आज छोटी सी बात पर परिजनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि घर में कलह बढ़ रही है। आपकी कई कोशिशों के बाद भी आज आप परिस्थिति को नहीं संभाल पाएंगे। ऐसे में मानसिक परेशानियां आप पर हावी रहेंगी। आप अपने परिजनों से मिलने जाएंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा।

आपने Rashifal 1 November 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 November 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 November 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button