दिलचस्प

इस शख्स के हाथ में हैं नीता अंबानी की खूबसूरती राज, हर फंक्शन में बना देता है हूर की परी

मुकेश अंबानी की गिनती एशिया के सबसे अमीर शख्स में होती है। वे अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनके साथ-साथ उनका परिवार भी मीडिया की लाइमलाइट चुरा ले जाता है। इसमें मुकेश अंबानी की बीवी नीता अंबानी सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। नीता देखने में बेहद खूबसूरत है। उनका फैशन सेंस भी गजब का है। जब वह तैयार होकर बाहर निकलती हैं तो बड़ी-बड़ी हीरोइनों को भी मात देती है।

इनसे अपना मेकअप कराती हैं नीता अंबानी

नीता की खूबसूरती में चार चाँद लगाने में उनके मेकअप आर्टिस्ट की खास भूमिका होती है। नीता के फेवरेट मेकअप मैन का नाम मिकी कॉन्ट्रैक्टर है। मिकी एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। वे नीता के अलावा उनकी बेटी अंबानी पिरामल और बड़ी बहू श्लोका मेहता का मेकअप भी करते हैं। इसके अलावा वे ऐश्वर्या राय और करीना कपूर खान जैसी कई सुंदर बॉलीवुड हसीनाओं का मेकअप भी कर चुके हैं।

मिकी के मेकअप में है जादू

नीता अंबानी के घर जब भी कोई खास फंक्शन होता है तो वह अपनी फ्लॉलेस ब्यूटी को बढ़ाने के लिए मिकी कॉन्ट्रैक्टर से ही मेकअप कराती हैं। मिकी को भी नीता का मेकअप करना बहुत अच्छा लगता है। वह अपने फेवरेट क्लाइंट्स की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इनमें नीता अंबानी भी शामिल हैं।

नीता को बना देते हैं अतिसुंदर

इस तस्वीर में नीता ने क्लासिक पोल्का हार के साथ कढ़ाई वाली गहरी गुलाबी पोशाक पहन रखी हैं। यहां मिकी ने ही नीता का शानदार मेकअप किया है। उन्होंने नीता की आंखों को गहरे भूरे रंग के मेकअप के साथ डिस्क्राइब किया है। होंठों को उन्होंने ड्रेस से मेल खाते हुए गुलाबी टच दिया है।

हर फंक्शन में करते हैं मेकअप

नीता को मिकी कॉन्ट्रैक्टर का किया मेकअप इतना पसंद आता है कि वह आईपीएल इवेंट हो या ऑफिशियल इवेंट या मैरिज फंक्शन, हर जगह उन्हें ही अपना मेकअप कराने बुलाती हैं। एक तरह से आप कह सकते हैं कि मिकी उनके फेवरेट मेकअप आर्टिस्ट हैं।

मिकी के हाथों में है जादू

यह मेकअप नीता ने एक खास ईवेंट के लिए किया था। इस दौरान मिकी ने नीता अंबानी के रेड ड्रेस और ग्रीन गहनों के साथ नेचुरल टच देते नीता की सुंदरता में चार चांद लगाए थे।

क्लासिकल मेकअप भी करते हैं

नीता एक पारंपरिक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई में हुआ था। नीता अंबानी क्लासिकल डांसर हैं, ऐसे में मिकी नीता का क्लासिकल मेकअप भी करते हैं।

अंबानी परिवार के फेवरेट हैं

मिकी कॉन्ट्रैक्टर अंबानी परिवार के फेवरेट हैं। वे नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी सबका मेकअप कर चुके हैं। वहीं जब भी अंबानी परिवार में कोई फंक्शन होता है तो मेकअप के लिए मिकी को ही कॉल कर बुलाया जाता है।

आकाश की शादी में भी किया मेकअप

नीता के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में भी मिकी ने श्लोका और अंबानी परिवार के सभी सदस्यों का मेकअप किया था।

Back to top button