बॉलीवुड

31 साल दर्द और अकेलेपन में जिए शशि कपूर, बीच समुद्र में बोट लेजाकर खूब रोए

राज कपूर की तरह उनके भाई शशि कपूर भी अपने जमाने के जाने माने सितारें थे। बॉलीवुड में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। शशि की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो आप सभी बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं।

बीच समुद्र घंटों रोए थे शशि

शशि कपूर की लाइफ में एक समय ऐसा भी आया था जब वह डिप्रेशन में चले गए थे। दरअसल उनके जीवन में एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई थी कि वह बोट लेकर बीच समुद्र में चले गए थे। फिर यहां वह घंटों फूट-फूटकर रोए थे। इस घटना का जिक्र शशि कपूर की आटोबायोग्राफी ‘शशि कपूर: द हाउसहोल्डर, द स्टार’ में देखने को मिलता है।

पत्नी की मौत ने तोड़ दिया था

शशि कपूर के इस असहनीय दर्द की वजह उनकी पत्नी थी। शशि ने 1958 में विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी रचाई थी। वे जेनिफर से बेहिसाब मोहब्बात करते थे। हालांकि 7 सितंबर, 1984 को जेनिफर का निधन हो गया। उन्हें कैंसर की बीमारी थी।

31 साल अकेलेपन में गुजारे

पत्नी के जाने का गम शशि सह नहीं पाए। बीवी की मौत ने उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया। वह फिर 31 साल तक अकेलेपन में जिंदगी गुजारते रहे। उनका यह डिप्रेशन काफी लंबा चला।

बीवी की मौत की खबर सुन पागलों की तरह चिल्लाए थे

जब जेनिफर की मौत हुई तब शशि गोवा में थे। उन्हें जैसे ही बीवी के मरने की खबर मिली तो वे बोट लेकर बीच समुद्र में चले गए। यहां वे चिल्ला चिल्ला कर बहुत रोए।

ऐसे हुई थी जेनिफर से मुलाकात

जेनिफर और शशि कपूर की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात पृथ्वी थिएटर में हुई थी। शशि ने जैसे ही जेनिफर को देखा उन्हें उनसे मोहब्बत हो गई।

भाई शम्मी ने की थी शादी की बात

शशि अब हर हाल में जेनिफर से शादी करना चाहते थे। उन्होंने अपनी ये इच्छा सबसे पहले बड़े भाई शम्मी को बताई। शम्मी ने शशि से कहा कि तू जेनिफर को घर लेकर आ जा। इसके बाद शशि ने ऐसा ही किया। वहां शम्मी की बीवी गीता को भी जेनिफर पहली नजर में भा गई।

पिता को बड़ी मुश्किल से मनाया

शशि के भैया भाभी तो इस शादी को राजी थे, लेकिन पिता पृथ्वीराज कपूर को शादी से एतराज था। वे नहीं मान रहे थे। हालांकि जब सभी ने उन्हें बहुत मनाया तो वह राजी हो गए। वैसे दूसरी तरफ जेनिफर के परिवारवाले भी इस शादी से खुश नहीं थे।

उम्र में शशि से बड़ी थी जेनिफर

इसके बाद शम्मी और गीता ने ही 1958 में शशि-केंडल की शादी करवाई थी। तब शशि की उम्र बस 20 साल थी जबकि जेनिफर 25 की थी।

पत्नी की मौत के बाद छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

शादी के बाद जेनिफर और शशि के तीन बच्चे कुणाल, करन और संजना हुए। जेनिफर के जाने के बाद शशि ने भी फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था।

Back to top button