दिलचस्प

सबकी आंखों के सामने महिला ने सोने के कंगन उड़ा लिए, किसी को भनक नहीं लगी – Video

दिवाली का त्यौहार आने से बाजार में बहुत भीड़-भाड़ चल रही है। हर दुकान वाला अच्छा खासा कमा रहा है। दिवाली और आगामी दिनों में शादी का सीजन होने के चलते सोना-चांदी की दुकानों पर भी जबरदस्त बिक्री हो रही है। लेकिन भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एक सर्राफा व्यापारी की त्यौहारी की बिक्री का मजा उस समय खराब हो गया जब उसकी दुकान से तीन महिलाएं सवा लाख रुपए के दो कंगन ले उड़ी।

हैरत की बात ये रही कि महिलाओं ने ये हाथ की सफाई व्यापारी व उनके कर्मचारियों की आंखों के सामने दिखाई और किसी को कनोकान भनक तक नहीं लगी। हालांकि महिलाओं की एक गलती से उनकी चोरी पूरी दुनिया के सामने जगजाहीर हो गई।

आंखों के सामने कंगन ले उड़ी महिलाएं

मध्य प्रदेश के शहर भोपाल में बीते शुक्रवार लुटेरी महिलाओं की लूट ने एक सर्राफा व्यापारी की त्यौहार की बिक्री का मजा किरकिरा कर दिया। यहां संत हिरदाराम नगर में करीब साढ़े सात बजे सर्राफा व्यापारी धर्मेंद्र चांदवानी के शो रूम में तीन महिलाएं साड़ी और सूट पहने आई थी। उन्होंने व्यापारी को कंगन दिखाने को कहा। व्यपारी एक के बाद एक नई-नई डिजाइन दिखाने लगा। इस बीच कंगन देख रही महिला ने बड़ी चालाकी से दोनों कंगन अपनी साथी महिला को दे दिए। इसके बाद डिजाइन जमी नहीं बोलकर महिलाएं दुकान से चली गई।

स्टाक चैक करने पर उड़े होश

महिलाओं के जाने के बहुत देर बाद कर्मचारियों ने ज्वेलरी शो रूम के स्टाक को मिलाया तो उसमें उन्हें कंगन का एक जोड़ कम दिखा। ऐसे में उन्होंने आपस में इसे लेकर पूछताछ की। फिर उनका शक कंगन खरीदने आई तीन महिलाओं पर गया। ऐसे में उन्होंने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज देखने पर सबकुछ क्लियर हो गया। यह कंगन सेट तीनों महिलाओं ने ही चुराया था।

पुलिस कर रही तलाश

चोरी किए गए कंगन सेट की कीमत सवा लाख रुपए बताई जा रही है। कंगन चोरी होने के बाद व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी सीसीटीवी में कैद हुई इन लुटेरी महिलाओं को बारीकी से देखा। फिलहाल पुलिस इन महिलाओं की तलाश कर रही है। उधर व्यापारी की दिवाली की बिक्री का फायदा घाटे में बदल गया। उसे उम्मीद है कि लुटेरी महिलाएं जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्तर में होगी और उसे उसके कंगन मिल जाएंगे।

देखें वीडियो-


इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग महिलाओं की चलाकी देख हैरान हैं। वैसे यदि आपकी भी कोई दुकान है तो ऐसे लुटेरे लोगों से सावधान रहे।

Back to top button