बॉलीवुड

37 करोड़ की संपत्ति पर राज करती है ‘तारक मेहता..’ की दयाबेन, एक साल में कमाती हैं इतना

हम सभी को लगता है कि बॉलीवुड की दुनिया टीवी से बेहतर है। यहां के सितारों को अधिक फेम और पैसा मिलता है। लेकिन सच तो ये है कि अमीरी और लोकप्रियता के मामले में टीवी सेलेब्स भी बॉलीवुड स्टार्स को कड़ी टक्कर देते हैं। कुछ तो इतने सारे सिरियल्स और एपिसोड कर लेते हैं कि उनका बैंक बैलेंस गिनी चुनी फिल्में करने वाले बॉलीवुड सितारों से भी ज्यादा रहता है। फिर टीवी घर-घर मौजूद रहती है। लोग इसे रोज देखते हैं। ऐसे में लोकप्रियता के ममेल में कुछ टीवी सेलेब्स बॉलीवुड सितारों से भी आगे निकल आते हैं।

तारक मेहता.. से हुई थी पॉपुलर

इन दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो है। इस शो की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से लेकर अब तक ये शो दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के सभी किरदार घर-घर फेमस हो गए हैं। इनमें जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी दर्शकों के बीच बड़ी पोपुलर हैं। शो में दयाबेन का किरदान एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने निभाया है। हालांकि 2017 में वह शो को अलविदा कह चुकी है।

दिशा को शो ने रातोंरात फेमस कर दिया था। उन्होंने इस शो में इतना दमदार अभिनय किया था कि उनकी जगह आज तक कोई भी दूसरी एक्ट्रेस नहीं ले पाई है। अब तो दर्शक भी दिशा के वापस शो में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिशा ने तारक मेहता के अलावा कई गुजराती सीरियल में भी काम किया है। वहीं वे कुछ गिनी चुनी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठता है कि वह एक एपिसोड की कितनी फीस लेती हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है।

एक एपिसोड का इतना लेती हैं दिशा

दिशा वकानी की गिनती टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक में होती है। रिपोर्ट्स की माने तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक एपिसोड के लिए वह डेढ़ लाख रुपये के आसपास फीस लेती थी। एक अनुमान के तौर पर वह इस शो के जरिए हर महीने लगभग 20 लाख रुपए की कमाई कर लेती थी।

मतलब उनकी सालाना आय 2 करोड़ 40 लाख के करीब थी। उन्होंने 2017 में मां बनने के बाद शो छोड़ दिया था। अब शो के मेकर्स दिशा को वापस तो लाना चाहते हैं लेकिन वह पहले से अधिक फीस की मांग कर रही हैं। ऐसे में ये मामला अभी बीच में ही अटका पड़ा है।

दिशा वकानी की कुल संपत्ति

खबरों की माने तो दिशा वकानी की कुल संपत्ति (Disha Vakani Net Worth) 37 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने इस संपत्ति का अधिकतर हिस्सा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के माध्यम से ही कमाया है। अब यदि मेकर्स दिशा को अधिक फीस देकर फिर से शो में ले आते हैं तो उनकी कुल संपत्ति में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

वैसे आप शो में दिशा को कितना मिस कर रहे हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button
?>