बॉलीवुड

जब जीनत अमान जले हुए चेहरे के साथ पहुंची थीं राज कपूर के ऑफिस, कही थी यह बात

70 और 80 के दशक की ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम जीनत अमान का भी आता है। जी हां, जीनत अमान अपने समय की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं।

हर कोई उनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरत खूबसूरती का दीवाना हुआ करता था। जीनत अमान अपने समय की सुपर बोल्ड अभिनेत्री रह चुकी हैं और बोल्डनेस की असली परिभाषा जीनत अमान ने ही सबको बताई थी।

zeenat aman

जीनत अमान अपने फिल्मी करियर में हरे रामा हरे कृष्णा, सत्यम शिवम सुंदरम, कुर्बानी, दोस्ताना, यादों की बारात जैसी कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जब जीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था तब तक अभिनेत्रियां साड़ी में लिपटी नजर आती थीं परंतु जब जीनत अमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की तो कुछ सालों बाद ही फिल्म इंडस्ट्री का पूरा ही ट्रेंड बदलता चला गया।

जीनत अमान एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनको बोल्ड सीन देने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती थी। इसी वजह से जीनत अमान का करियर दिन पर दिन बुलंदियों पर जाता रहा था और वह धीरे-धीरे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गई थीं। इसी बीच एक बार हमेशा अपनी बोल्डनेस से चर्चा में रहने वाली जीनत अमान में एक बार राज कपूर को आश्चर्यचकित कर दिया था। जी हां, जब वह अपने जले हुए चेहरे के साथ राज कपूर से मिलने उनके ऑफिस पहुंच गई थीं।

आपको बता दें कि साल 1982 में फिल्म “वकील बाबू” आई थी। इसमें राज कपूर और जीनत अमान मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर ने उन्हें आगे की प्लानिंग के बारे में दोस्तो की तरह बताया। जीनत अमान को जब राज कपूर ने फिल्म “सत्यम शिवम सुंदरम” की लीड का करैक्टर समझाया तो वह बहुत इंप्रेस हो गईं थीं। जीनत अमान में उस समय के दौरान सब कुछ ठीक प्रकार से समझ लिया था कि राज कपूर को सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म की रूपा में क्या चाहिए।

तब जीनत अमान के दिमाग में एक आईडिया आया। जी हां, कुछ दिनों के बाद राज कपूर को बिना बताए ही जीनत अमान उनके ऑफिस में पहुंच गईं लेकिन सबसे आश्चर्य कर देने वाली बात यह है कि उस समय के दौरान राज कपूर जीनत अमान को पहचान नहीं सके थे। दरअसल, जीनत अमान रूपा के लुक में आरके स्टूडियो पहुंच गईं। जब गेट पर खड़े हुए गार्ड ने जीनत अमान को घाघरा-चोली पहने हुए देखा तो उसने उनको अंदर आने नहीं दिया।

जब गार्ड ने जीनत अमान के चेहरे की तरफ देखा तो उनका एक गाल जला हुआ था। ऐसे में गार्ड ने अभिनेत्री को अंदर जाने नहीं दिया, उनको गेट पर ही रोक दिया था। गार्ड को लगा कि पता नहीं कौन है? जिसके बाद जीनत अमान ने कहा कि वह राज कपूर से जाकर कहे कि “रूपा” आई है। जब गार्ड ने राज कपूर के पास जाकर यह बात कहीं तो पहले तो वह समझ नहीं पाए और उन्होंने गार्ड से उसे अंदर भेजने के लिए कह दिया।

जब जीनत अमान जले हुए चेहरे के साथ ऑफिस गई तो राज कपूर उन्हें देख कर हैरान हो गए थे। तब उन्होंने जीनत अमान से पूछा कि आप कौन? इस पर जीनत अमान ने राज कपूर से कहा कि मैं रूपा हूं। रूपा का नाम सुनते ही उनके दिमाग में सत्यम शिवम सुंदरम की रूपा का ख्याल आ गया। उसके बाद जीनत अमान ने खुद ही आरके को बताया कि वह जीनत है। जब जीनत अमान को राज कपूर ने देखा तो वह सब कुछ समझ गए थे कि उनसे बेहतर रूपा का किरदार कोई नहीं निभा पाएगा।

Back to top button