राशिफल

Rashifal 30 October: शनिवार के दिन सावधान रहें ये पांच राशियां, धोखा-धड़ी जैसी घटना हो सकती है

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है।

प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि शनिवार 30 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 30 October 2021

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आ सकती है। कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। नौकरी अथवा कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं। विद्यार्थी आशानुकूल परिणाम मिलेंगे। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आज काफ़ी दिमागी कसरत मुमकिन है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है। आप में से कुछ शतरंज खेल सकते हैं। पर्यटन के लिए मित्रों तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। आज आपको अपने जीवन में एक संतुलन भी बनाए रखना है इसलिए सुनियोजित तरीके से अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लायें। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। आज आप करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश और पैसा बचाने के लिए आपके दिमाग में कई आइडिया आ सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अधिक ही विचार सताएंगे। अकेले बैठ कर अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट के कार्य सोच-समझकर करें। किसी की बातों में न आएं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपके स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढे़गी। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

shani maharaj

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें। करियर में उतारचढ़ाव आ सकते हैं। कामकाज में मन कम ही लगेगा। अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। अपनी संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं और इस कारण आपके साथी तथा बच्चों के मध्य मतभेद हो सकते हैं। जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज छोटे प्रवास की संभावना है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं, सचेत रहें। अपने विरोधियों से संभलकर रहें। वे आपके रास्ते में कुछ बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। गैर जरूरी चीजों से खुद को दूर रखें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। काम करने में काफी मन लगेगा। आज आप बोलने में ध्यान रखें। आसपास या साथ का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगे। दूसरे की बात सुनने में भी आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। खान-पान का ध्यान रखें, बाहर का खाने से बचें। पैसा निवेश के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव होगा। पैसों के क्षेत्र में दूसरे लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कर्जा लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। आपको खुद पर काम का अधिक दबाव डालने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखना आपके लिए जरूरी है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। जिनसे मिलकर व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा। पुरानी गलतियों के कारण नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं बिजनेस करने वालों का पैसा भी उलझ सकता है। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। आप अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे, आपको उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। आप निर्णय लेने में जल्दबाजी कर सकते हैं लेकिन आज आप दूसरे लोगों से बहुत ज्यादा कनेक्ट रखने वाले हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और रोज़ाना कसरत करते रहें। क्रोध के कारण साथी के साथ आपकी दूरियां बढ़ने के आसार हैं।

आपने Rashifal 30 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button