विशेष

17 वर्षीय नाबालिक लड़की हुई गर्भवती, माता-पिता थे अनजान, यूट्यूब की मदद से बच्चे को दिया जन्म

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं आजकल के जमाने में ज्यादातर लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। जब भी लोगों को समय मिलता है वह अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करना पसंद करते हैं। वैसे देखा जाए तो इंटरनेट पर खबरों की भरमार है। देश-दुनिया में होने वाली घटनाओं की जानकारी इंसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। कई खबरें ऐसी होती हैं जिसे देखकर दिल को अच्छा लगता है परंतु कई खबरें काफी हैरान कर देने वाली होती हैं।

अक्सर देश-दुनिया से कई मामले सामने आ ही जाते हैं, जिसे जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। इसी बीच केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसको जानेंगे तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल यहां पर एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने अपने घर पर ही बच्चों को जन्म दिया।

जी हां, शायद आप इस मामले को जानकर शुरुआत में ही चौंक गए होंगे लेकिन अगर आप पूरा मामला जानेंगे तो आप भी सोच में डूब जाएंगे। दरअसल, 17 साल की लड़की ने अपने घर पर बच्चे को जन्म यूट्यूब के वीडियो की मदद से दिया है और सबसे बड़ी बात यह है कि माता-पिता को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ भी पता नहीं था।

हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं, यह मामला केरल के मलाप्पुरम जिले से सामने आया है। इस मामले को जानने के बाद हर कोई हैरत में पड़ जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की ने 20 अक्टूबर को बच्चे को जन्म दिया था और सबसे बड़ी बात यह है कि डिलीवरी के तीन दिन बाद लड़की की मां को बच्चे के बारे में पता चला। बता दें नाबालिक लड़की की मां अंधी हैं।

जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। वह तीन दिनों तक अपने कमरे के अंदर ही बंद रही, परंतु इसी दौरान डिलीवरी के बाद उसे इंफेक्शन हो गया जिसकी वजह से उसको अपने बच्चे के साथ कमरे से बाहर आना पड़ गया, बाहर आने के बाद मां-बच्चे दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया गया।

बता दें कि मां और बच्चे को मंजेरी के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में एडमिट कराया गया और दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने इस प्रेग्नेंसी के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने बिना देर किए इस मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच में यह सामने आया कि लड़की के पड़ोस में रहने वाले 21 साल के लड़के ने उसे प्रेग्नेंट किया।

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि प्रेग्नेंट होने के बाद डिलीवरी के समय लड़के ने यूट्यूब देखकर गर्भनाल काटने की सलाह दी थी। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने इस पूरे मामले पर हैरानी जताई है कि किस प्रकार से एक ही घर में रहते हुए मां को बेटी की प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ भी मालूम नहीं हुआ।

पुलिस का ऐसा बताना है कि लड़की की मां नहीं देख सकती है और लड़की के पिताजी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। इसी वजह से वह रात के समय घर पर नहीं रहते हैं। लड़की की माँ यही सोचती रही कि बेटी ऑनलाइन क्लासेज में पढ़ाई कर रही है, इसलिए वह कमरे का दरवाजा बंद रखती है परंतु लड़की की मां को क्या मालूम था कि उसकी बेटी कमरे के अंदर क्या कर रही है।

पुलिस का ऐसा बताना है कि पड़ोस के आरोपी लड़के ने लड़की के घर की परिस्थितियों का फायदा उठाया है। लड़की और पड़ोस में रहने वाले 21 वर्षीय लड़के के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था लेकिन लड़की गर्भवती हो गई। लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की योजना शादी करने की थी।

Back to top button