बॉलीवुड

सगे भाई-बहन होने के बावजूद इन सितारों ने किया था ऑनस्क्रीन रोमांस, मचा था खूब हंगामा

भाई बहन का रिश्ता बड़ा ही पवित्र होता है। लेकिन सोचिए क्या होगा जब दो सगे भाई बहन आपस में रोमांस करने लग जाए? यकीनन ये बात किसी को हजम नहीं होगी। इसे लेकर हंगामा भी खड़ा हो जाएगा। अब ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के दो सुपरस्टार और सगे भाई बहन मीनू मुमताज (Minoo Mumtaz) और महमूद (Mahmood) के साथ हुआ था। दोनों भाई बहन को एक खास सिचूऐशन के चलते एक दूसरे से ही रोमांस करना पड़ गया था। ये चीज कुछ दर्शकों को चुभ गई थी और इसे लेकर बहुत हंगामा भी हुआ था। लेकिन सवाल ये उठता है कि दोनों की ऐसी क्या मजबूरी थी जो वे एक दूसरे से रोमांस करने लगे? चलिए जानते हैं।

50 और 60 के दशक की एक्ट्रेस थी मीनू मुमताज

मीनू मुमताज (Minoo Mumtaz) 50 और 60 के दशक की एक्ट्रेस थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1955 में आई फिल्म ‘घर-घर में दिवाली’ से की थी। वे अपने जमाने की बेहद सुंदर और हुनरमंद एक्ट्रेस थी। उनका जन्म 26 अप्रैल 1942 में हुआ था। हाल ही में 23 अक्टूबर 2021 को उनका निधन हुआ। उन्होंने 1963 में एस अली अकबर से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे शहनाज और गुलनाज हुए।

बड़े-बड़े सितारों के साथ किया काम

मीनू मुमताज, देव आनंद से लेकर गुरु दत्त तक कई बड़े सितारों संग काम कर चुकी थी। उन्हें बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर दीपिका रानी ने ब्रेक दिया था। मुमताज के भाई महमूद बॉलीवुड के जाने माने कॉमिक ऐक्टर थे। मुमताज अपने भाई के साथ भी फिल्मों में काम कर चुकी थी।

इस कारण भाई संग किया था रोमांस

सगे भाई बहन होने के बावजूद मुमताज और महमूद को आपस में रोमांस करना पड़ा था। ऐसा उन्होंने अपनी फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ के लिए किया था। 1958 में रिलीज हुई इस फिल्म में मुमताज और महमूद एक दूसरे के अपोजिट थे। ऐसे में फिल्म और स्क्रिप्ट की डिमांड के चलते उन्हें आपस में ऑन-स्क्रीन रोमांस करना पड़ा था। एक अच्छे एक्टर होने के नाते दोनों ने इस काम के लिए इनकार नहीं किया।

विवादों में आ गए थे भाई-बहन

भाई बहन का इस तरह रोमांस करना कई लोगों को पसंद नहीं आया था। उन्होंने भले ऑनस्क्रीन फिल्म की स्टोरी के लिए ये किया हो लेकिन कुछ लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही थी। वे इसे लेकर तरह तरह की बातें बना रहे थे। ऐसे में दोनों के रोमांस को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया। भाई-बहन और फिल्म सुर्खियों में आ गई। वैसे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी रही। फिर समय के साथ धीरे-धीरे ये विवाद थम भी गया। लोग बाद में इस बारे में भूल गए और दोनों भाई बहनों को बाकी की फिल्मों के लिए खूब प्यार दिया।

वर्सेटाइल एक्ट्रेस थी मीनू मुमताज

मीनू मुमताज एक बेहतरीन कलाकार थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में हर तरह के रोल और फिल्में की। उनकी जोड़ी कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ खूब जमी। दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी। वहीं मीनू कॉमेडी के अलावा कई साइड रोल में भी नजर आई। फौलाद फिल्म में वह दारा सिंह के साथ दिखी थी।

Back to top button