विशेष

एक बीवी ऐसी भी, किडनैपिंग की झूठी कहानी सुना पति से ठगे लाखों रुपए, ऐसे खुली पोल

पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं। इनमें से कुछ तो इतनी हैरान कर देने वाली होती हैं कि हमे यकीन ही नहीं होता है। अब स्पेन की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक महिला ने अस्पताल में बीमार पड़े अपने पति को ही बेवकूफ बना दिया। उसने पति से लाखों रुपए निकलवा लिए। हद तो तब हो गई जब उसने ऐसा करने के लिए अपनी ही किडनैपिंग का खेल रचा।

जुए की लत में पैसा हार गई पत्नी

स्पेन की रहने वाली इस महिला को जुआ खेलने की बुरी लत थी। वह अक्सर जुए में पैसे लगाया करती थी। कभी उसकी जीत होती थी तो कभी हार। हाल ही में वह जुए में ढेर सारे पैसे हार गई। उसके उपर लोगों का कर्जा चढ़ने लगा। अब उसे किसी भी हालत में पैसों की सख्त जरूरत थी। ऐसे में उसने अपने बीमार पति को ही लूटने की सोची।

किडनैपिंग का ड्रामा कर पति से मांगे 5 लाख रुपए

पैसों के लालच में पत्नी ने अपनी ही किडनैपिंग का ड्रामा रच दिया। महिला का पति अक्सर बीमार रहता है। वह बीते दिनों अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था। तभी उसे बीवी का कॉल आया। पत्नी ने पति से कहा कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया है। बदले में किडनैपर 5 लाख रुपए मांग रहा है। इसलिए तुम जल्द से जल्द पैसों की व्यवस्था कर दो।

पति ने भिजवाए 5 लाख रुपए

पत्नी की किडनैपिंग की बात सुन पति डर गया। उसने पैसों की व्यवस्था की और एक बंदे को पैसे लेकर भेज दिया। हालांकि उसने यह जानकारी पुलिस को भी दे दी थी। ऐसे में पुलिस भी एक्टिव हो गई और पैसे ले जाने वाले बंदे का चोरी छिपे पीछा किया।

पत्नी ही निकली आरोपी

पैसा लेकर जाने वाला शख्स जैसे ही मॉल में गया तो उसके कुछ देर बार पुलिस को एक महिला दिखी। पुलिस को कुछ शक हुआ। उसने महिला को पकड़ लिया और पूछताछ की। फिर खुलासा हुआ कि ये सारी साजिश पीड़ित शख्स की पत्नी ने ही रची थी। उसने इस किडनैपिंग के खेल में कुछ और लोगों को शामिल कर लिया था।

पुलिस की हिरासत में आने के बाद महिला जमानत पर छूट गई। हालांकि केस की सुनवाई आगे चलती रहेगी। वैसे महिला ने अभी तक ये बात स्वीकार नहीं की है कि उसी ने अपनी किडनैपिंग की कहानी रची थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जैसे जैसे और चीजें सामने आएगी महिला के खिलाफ केस मजबूत बनता जाएगा। उधर पीड़ित पति अब तक इस बात से हैरान है कि उसकी अपनी बीवी ने उसे झूठ बोल पैसे लूटने की कोशिश की।

Back to top button