बॉलीवुड

करोड़ों की कमाई, आलीशान बंगला, महंगी कारें, कुछ ऐसी लाइफ जीते हैं राजनीकांत के दामाद धनुष

बॉलीवुड फिल्में और उनके सितारों की लाइफस्टाइल देख लोग हैरान रह जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारें भी बेहद आलीशान लाइफ जीते हैं। अब साउथ के फेमस स्टार धनुष (Dhanush) को ही ले लीजिए। उनकी लगजीर लाइफस्टाइल देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। उनके पास भी अनाब सनाब पैसा है। इन दिनों धनुष ‘असुरन’ फिल्म के लिए मिले सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवॉर्ड जीतने को लेकर चर्चा में हैं।

मल्टीटेलेंटेड हैं धनुष

dhanush

धनुष एक एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और प्लेबैक सिंगर भी हैं। 2013 में उनका गाया गाना ‘कोलावेरी डी’ काफी फेमस हुआ था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसी साल उन्होंने बॉलीवुड में ‘राँझणा’ फिल्म से डेब्यू भी किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में उनके अपोजिट सोनम कपूर थी।

रजनीकांत के दामाद हैं धनुष

dhanush and rajinikanth

धनुष साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राजनीकांत के दामाद भी हैं। उन्होंने उन्होंने 2004 में राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या आर धनुष से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे यात्रा राजा, लिंगा राजा और लिंगा धनुष हैं। राजनीकांत जैसे सुपरस्टार का दामाद होने के बावजूद धनुष ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

भाई के कहने पर की फिल्मों में एंट्री

dhanush

धनुष का असली नाम वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राजा है। उनके पिता कस्तूरी राजा, तमिल फिल्मों के निर्देशक और निर्माता हैं। उनके भाई सेलवा राघवन भी एक फिल्म निर्देशक हैं। भाई के कहने पर ही धनुष ने फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया था।

एक फिल्म के लेते हैं इतने करोड़

dhanush

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धनुष अपनी हर एक फिल्म का 7 से 8 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। उनकी सालाना कमाई लगभग 15 करोड़ रुपए है। मतलब वह महीने का लगभग 1 करोड़ रुपए कमा ही लेते हैं। उन्हें यह पैसा फिल्मों के साथ-साथ विज्ञापन और ब्रांड का प्रमोशन कर के भी मिलता है। वहीं वे कोई प्राइवेट फंक्शन अटेंड करने का भी चार्ज करते हैं।

इतने करोड़ की है कुल संपत्ति

dhanush

2021 में धनुष की नेट वर्थ (Dhanush Net Worth 2021) यानि कुल संपत्ति की बात करें तो वह 22 मिलियन डॉलर यानि लगभग 160 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते पांच सालों में धनुष की नेट वर्थ हर साल एक से दो मिलियन डॉलर बढ़ रही है। यदि वह इसी गती से आगे बढ़ते गए तो आने वाले समय में और भी अमीर बन जाएंगे।

पॉश एरिया में है आलीशान बंगला

dhanush

धनुष का घर चेन्नई में हैं। यहां वे सबसे पॉश एरिया में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनका बंगला दिखने में बेहद खूबसूरत है। अंदर और बाहर दोनों तरफ से ये बंगला एक लग्जरी फिलिंग देता है। धनुष के इस बंगले की किंमत लगभग 20 से 25 करोड़ रुपए है। वैसे धनुष के पास और भी कई प्रॉपर्टीज है जिसमें उन्होंने अपना पैसा इनवेस्ट किया है।

लग्जरी गाड़ियों का है शौक

dhanush

धनुष को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी और सुंदर कारों का कलेक्शन है। इसमें उनकी 7 करोड़ रुपए की Rolls Royce Ghost भी शामिल है। वहीं उनके पास 1.5 करोड़ की रेंज रोवर, 1.4 करोड़ की मर्सिडीज़ बेंज और 1.11 करोड़ की जैगुआर भी है।

Back to top button