अध्यात्म

पैसों का नुकसान झेल रहे हैं तो टेंशन न लें, बस कर लें ये 4 उपाय, धन हानि रुक जाएगी

पैसा एक ऐसी चीज है जिस से सभी को मोह माया होती है। इसे कमाने के लिए वे दिन रात खूब मेहनत करते हैं। लेकिन जब आपके मेहनत की कमाई पानी की तरह बहने लगती है तो बहुत दिल दुखता है। पैसों का नुकसान या अधिक खर्च किसी को पसंद नहीं होता है। एक बार पैसों की तिजोरी खाली हो जाए तो उसे दोबारा भरने में बहुत समय लगता है। पैसों की यह हानी वास्तु शास्त्र के कुछ खास उपायों से रोकी जा सकती है।

वास्तु शास्त्र में दिशा और ऊर्जा को अधिक अहमियत दी जाती है। यदि आपके घर या कार्यक्षेत्र में इन दोनों में से किसी चीज की गड़बड़ी हो तो ग्रह कलेश और आर्थिक तंगी की समस्या झेलनी पड़ सकती है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए वास्तु शस्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं –

tulsi

घर की इस दिशा में लगाएं तुलसी के 5 पौधे

तुलसी का पौधा अधिकतर सभी घरों में देखने को मिलता है। ये आपको धन लाभ और हानी दोनों करा सकता है। दरअसल आप तुलसी का पौधा घर में कहां और किस दिशा में रखते हैं ये काफी मायने रखता है। अधिकतर लोग जगह की कमी के चलते छत पर तुलसी का पौधा रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर के आंगन में इसे रखना चाहिए।

आंगन न हो तो घर की बालकनी में इसे रखा जा सकता है। हालांकि घर की बालकनी में भी इसे उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। यहां आपको तुलसी के 5 पौधे लगाने चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

खराब नल इस्तेमाल न करें

कई बार घर में नल खराब हो जाता है। उसमें बूंद-बूंद पानी टपकता ही रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये चीज अच्छी नहीं होती है। घर में जब पानी की बर्बादी होती है तो उसका नेगेटिव असर आपके रूपये-पैसों पर भी पड़ता है। आपके धन संग्रह में कमी आने लगती है। वहीं टपकते नलों की आवाज घर में नेगेटिव ऊर्जा बढ़ाती है। इसलिए घर के खराब नालों को तुरंत बदल देना ही सही होता है। इससे अनावश्यक रूप से पैसों की हानी नहीं होती है।

काटेंदार पौधे लगाने से बचें

वास्तु शास्त्र की माने तो घर में हरे-भरे पौधे लगाना शुभ होता है। इससे घर में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। हालांकि आपको कांटेदार या फिर दूध निकलने वाले पौधे लगाने से बचना चाहिए। इनसे निकलने वाली नेगेटिव तरंगे घर के वातावरण को खराब करती हैं। वहीं नकली पौधे भी नहीं लगाना चाहिए। इसका हमारी जॉब और बिजनेस पर बुरा असर पड़ता है।

उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें

घर की उत्तर दिशा में वास्तु दोष नहीं होना चाहिए। इससे करियर, धन और व्यापार में कठिनाईयां आती हैं। शौचालय, रसोईघर,  कूड़ा-करकट जैसी चीजें उत्तर दिशा में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसलिए इस दिशा में गंदगी न रखें, अन्यथा पैसों का नुकसान तो होगा ही साथ ही दुर्भाग्य भी पीछे लग जाएगा। इसके साथ ही ये भी ध्यान रखें कि उत्तर दिशा का कोई भी कोना कटा हुआ नहीं होना चाहिए। वहीं घर की तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना लाभकारी होता है। इससे धन अर्जित करने के नए अवसर मिलते हैं।

Back to top button