अध्यात्म

विशेषज्ञों का दावा है कि इस उपाय को करने के बाद आपके धंधे में होगी तरक्की!

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी का माना जाता है। इस दिन किये जाने वाले उपाय से व्यक्ति की धन सम्बन्धी कमी पूरी हो जाती है। साथ ही उसके जीवन में किसी अन्य चीज की भी कभी कमी नहीं होती है। लगभग सभी घरों में धन का मुख्य स्रोत होता है, कारोबार। किसी की दुकान होती है तो किसी का फसलों का कारोबार होता है। कोई जूते सिलने का काम करता है तो कोई कपड़े सिलने का।

हो जायेंगी सभी आर्थिक समस्याएं दूर:

जब आपका कारोबार अच्छा चलेगा तो आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहेगी। अच्छे फल पाने के लिए व्यक्ति का पुरुषार्थ तो आवश्यक होता ही है, साथ ही कुछ उपाय भी आवश्यक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति शुक्रवार के दिन या अन्य किसी दिन श्रीयंत्र के सामने नियमित रूप से श्रीसूक्त तथा बीजयुक्त लक्ष्मी सूक्त का पाठ करे तो उसके जीवन से आर्थिक समस्याएं हमेशा के लिए दूर हो जायेंगी।

लाल वस्त्र देकर करें कन्याओं को विदा:

इसका प्रभाव आपको नियमित रूप से 7 शुक्रवार करने के बाद दिखने लगेगा। जब भी स्वयं भोजन करने जाएं गाय या कुत्ते के लिए पहले भोजन जरूर निकाल दें। ऐसा करने से भी आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। शुक्लपक्ष के पहले शुक्रवार से लेकर आने वाले 3 शुक्रवार तक 9 साल से कम उम्र की 11 कन्याओं को लक्ष्मीनारायण मंदिर में शाम के समय खीर खिलाएं। उन्हें विदा करते समय लाल वस्त्र भी दें।

दरवाजे के बाहर दोनों तरफ रखें गेंहू का आटा:

ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति संपन्न हो जाता है। शुक्ल पक्ष में किसी भी दिन आप अपनी दुकान या फैक्ट्री के दरवाजे के बाहर दोनों तरफ गेंहू का आटा रख दें। जब भी आप कार्य करें ये सुनिश्चित कर लें कि आपको कोई अन्य देख नहीं रहा है। ऐसा करने से आपका धंधा दिन दुना रात चौगुना बढ़ता है। विद्वानों का मानना है कि पूजा घर में अभिमंत्रित श्रीयंत्र रखने से व्यापार अच्छा चलता है।

शुकवार की रात को सवा किलो चना पानी में भिगो दें:

शुकवार की रात को सवा किलो चना पानी में भिगो दें। अगले दिन सुबह शनिवार को चने को सरसों के तेल में अच्छी तरह पका लें। पकाने के बाद उसके तीन हिस्से कर लें। उसमें से एक हिस्सा घोड़े या भैंसे को खिला दें। दूसरे हिस्से को किसी कुष्ठ रोगी को दे दें। तीसरा हिस्सा लेकर अपने सिर से घड़ी की उल्टी दिशा में वारकर चौराहे पर रख दें। यह प्रयोग आप 40 दिन तक करें, यकीनन लाभ होगा।

Back to top button