विशेष

सोशल मीडिया पर पटाई लड़की, शादी के 3 महीने बाद बुजुर्ग को बेचा, फिर उन पैसों से खरीदा महंगा फोन

प्यार में इंसान इस कदर अंधा हो जाता है कई कई बार गलत शख्स को दिल दे बैठता है। फिर आज का सोशल मीडिया वाला प्यार तो वैसे भी ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है। अब ओडिशा के बलांगिर जिला के बेडपड़ा थाना क्षेत्र के इस अनोखे मामले को ही ले लीजिए। यहां एक नाबालिग लड़के ने पहले सोशल मीडिया पर लड़की पटाई, फिर उससे शादी की और अंत में उसे एक बूढ़े शख्स को बेच दिया। हद तो तब हो गई जब उसने पत्नी को बेचने के बाद मिले पैसों से एक महंगा फोन खरीद लिया। चलिए इस अनोखी कहानी को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

17 साल के युवक ने रचाई 24 की लड़की से शादी

बेडपड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाले एक 17 वर्षीय युवक की दोस्ती सोशल मीडिया पर 24 साल की एक लड़की से हो गई। जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों के परिवार वालों का रिश्ता भी घर हो गया। ऐसे में दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद मिया बीवी रायपुर में ईंट भट्टे का काम करने लगे। हालांकि इससे दोनों की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं आया।

शादी के 3 महीने बाद बेची बीवी

पैसों के लालच के चलते 17 वर्षीय पति ने अपनी नई नवेली बीवी को राजस्थान के 55 वर्षीय शख्स को एक लाख रुपए में बेच दिया। इसके बाद युवक को जो पैसे मिले उसमें से कुछ उसने खाने पर खर्च किए तो बाकी से एक महंगा फोन ले लिया।

Dulhan

घरवालों से बोला बीवी भाग गई

युवक इतना चालक था कि बीवी को बेचने के बाद उसे ही बदनाम कर दिया। उसने अपने और लड़की के घरवालों से कहा कि उसकी पत्नी किसी और शख्स के साथ भाग गई। हालांकि लड़की के परिजनों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने इस मामले में ओडिशा के बेलपड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कॉल डिटेल से खुला राज

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्हें लड़के के मोबाईल की कॉल डिटेल संदिग्ध लगी। जब उन्होंने और गहराई से जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया और बीवी को जहाँ बेचा था उसका एड्रेस भी पुलिस को दिया। इसके बाद पुलिस पीड़िता को अपने साथ ले आई।

पैसों के लालच में किया था सौदा

कोर्ट में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके पति ने पैसों के लालच में उसका सौदा एक 55 वर्षीय आदमी से कर दिया था। पीड़िता की बात सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी पति को बाल सुधार ग्रह भेज दिया। वहीं पीड़ित पत्नी को वापस उसके मायके जाने दिया। कोर्ट में आरोपी पति ने भी अपना पक्ष रखा था। उसने कहा कि मैंने शख्स से 60 हजार रुपए सिर्फ उधार के रूप में लिए थे। मैं उसे ये पैसे वापस लौटा देता। हालांकि कोर्ट को उसकी दलील में कोई दम नहीं लगा।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button