समाचार

पत्नी के चरित्र पर हुआ शक तो युवक ने ससुराल में चला दी गोलियां, 3 की हुई मौत

पत्नी के चरित्र पर हुआ शक, फ़िर नीरज ने जमकर खेला खूनी खेल। जानिए...

किसी भी रिश्ते की डोर विश्वास पर टिकी होती है और जब विश्वास की यही डोर कमज़ोर पड़ जाती है। तो इंसान भी कई बार हैवान बन जाता है। जैसा कि एक मामला हरियाणा के फरीदाबाद में देखने को मिला। जी हां आप सोच में पड़े कि आख़िर फरीदाबाद में ऐसा क्या हुआ? तो चलिए उसके पहले हम ही आपको पूरा मामला बता देते हैं। गौरतलब हो कि हरियाणा के फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी, सास, साले व उसके दोस्त को गोली मार दी।

बता दें कि घटना में पत्नी, सास व साले के दोस्त ने दम तोड़ दिया, जबकि साले को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो तमंचे, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। आरोपी नीरज को अपनी पत्नी आयशा के चरित्र पर शक था। इसके अलावा उसका अपने साले गगन से 10 लाख रुपये का लेनदेन भी था।

पुलिस ने गगन की शिकायत पर धौज थाने में हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से पानीपत के समालखा निवासी गगन ने पुलिस को बताया कि बहन आयशा की शादी करीब चौदह साल पहले एनआइटी निवासी नीरज चावला के साथ हुई थी।

Triple Murder In Faridabad

बता दें कि नीरज का एनआइटी में काज-बटन व लेडीज टेलरिंग मैटेरियल का काम है। उसका एक 12 साल का बेटा भी है। नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर उसका अक्सर आपस में झगड़ा भी रहता था। इसके चलते करीब एक साल से आयशा अपने बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। गौरतलब हो कि गगन सेक्टर-22 में रहने वाले अपने दोस्त राजन के साथ मिलकर पुरानी कारों व कोठियों की खरीद फरोख्त का काम करता है।

गगन कई सालों से सेक्टर 55 में परिवार के साथ रह रहा था। वहीं करीब एक माह पहले उसने मोहताबाद में एक मकान किराए पर ले लिया और अपनी पत्नी, बच्चों, मां व बहन के साथ वहीं रहने लगा। दो दिन पहले गगन अपने परिवार के साथ खाटूश्याम घूमने गया था। राजन भी उनके साथ था। वापस आने पर राजन उनके घर रुक गया।

बृहस्पतिवार रात खाना खाकर आयशा और सुमन नीचे कमरे में सो गईं। गगन, राजन और 12 वर्षीय भांजा ऊपर कमरे में सोए थे। रात करीब पौने तीन बजे गगन को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसका जीजा नीरज व उसका दोस्त लेखराज राजन को गोली मार रहे थे। इसके बाद दोनों ने गगन पर भी गोली चलाई, जो उसकी कमर में लगी। इसके बाद दोनों आरोपी नीचे गए और गगन की बहन आयशा और मां सुमन को गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने आयशा और सुमन पर चाकू से भी वार किए।

Triple Murder In Faridabad

वहीं वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। इस घटना में गगन घायल हो गया था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और गगन को अस्पताल में भर्ती कराया। आख़िर में बता दें कि पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button