दिलचस्प

Video: आंख पर पट्टी बांध महिला ने चलाई धुआंधार तलवार, देखकर लोगों को याद आई रानी लक्ष्मी बाई

अधिकतर लोग महिलाओं को कमजोर समझते हैं, लेकिन सच तो ये है कि उनमें अपार शक्ति होती है। वह भी हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर सकती है। फिर वह कोई हाइट टेक जॉब हो या खतरनाक स्टंटबाजी, वे हर चीज में पुरुषों को कांटे की टक्कर दे सकती हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए।

महिला ने चलाई धुआंधार तलवार

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला आंख पर पट्टी बनधकर धुआंधार तलवार चलाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि महिला कुछ अन्य महिलाओं के ऊपर खड़ी हो जाती है। इसके बाद वह अपने दोनों हाथों में तलवार पकड़कर शानदार स्टंट दिखाती है। हैरत की बात तो ये होती है कि उसकी आंखों पर इस दौरान पट्टी बंधी होती है। मतलब वह कुछ भी देख नहीं सकती है, लेकिन फिर भी गजब की कलाबाजी दिखाती है।

देखकर लोग हुए हैरान

महिला का यह स्टंट देख लोग बड़े हैरान हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि एक महिला इस तरह से तलवारबाजी भी कर सकती है। अभी तक हम सभी पुरुषों को तलवार से ऐसे स्टंट करते हुए कई बार देख चुके हैं, लेकिन एक महिला को ऐसा करते हुए कम ही देखा जाता है। महिला की यह कला देख कुछ लोगों कि झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की याद आ गई। वहीं कई लोग ‘जय भवानी’ के नारे लगाने लगे।

इसलिए किया तलवार का खतरनाक स्टंट

अब आप में से कई लोग ये भी सोच रहे होंगे कि महिला ने आखिर इतना खतरनाक स्टंट क्यों किया? दरअसल गुजरात के राजकोट में 5 दिवसीय ‘तलवार रास’ का आयोजन हो रहा है। इसी दौरान राजपूत महिलाओं ने अपनी तलवारबाजी का प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया। महज 14 सेकंड के इस वीडियो को देख लोग भौचक्के रह गए।

देखें Video


सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इसे अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के नीचे लोग कुछ इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों के रिएक्शन-


बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे। वैसे आपको राजपूत महिला का यह स्टंट कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button