बॉलीवुड

‘ये है मोहब्बतें’ एक्टर अभिषेक मलिक बंधे शादी के बंधन में। देखें शादी की शानदार तस्वीरें…

Ye Hai Mohabbatein के एक्टर अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से की शादी। देखें तस्वीरें...

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) और ‘कहां हम कहां तुम’ (Kahaan Hum Kahaan Tum) में नजर आए एक्टर अभिषेक मलिक (Abhishek Malik) ने शादी कर ली है। जी हां उन्होंने 19 अक्टूबर को मंगेतर सुहानी चौधरी (Suhani Chaudhary) के साथ शादी के सात फेरे लिए। अभिषेक और सुहानी की शादी की रस्में 2-3 दिन पहले शुरू हो गई थीं। कपल ने फैमिली और फ्रेंड्स के बीच सात फेरे लिए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

बता दें कि शादी के इस खास मौके पर सुहानी आईवरी कलर का ब्राइडल लहंगा पहने नज़र आईं। जिसमें वह एक परी जैसी लग रही थी।

मेहंदी वाले हाथ, लाल चूड़ा, कलीरे, नथ, मांग टीका और नेकलेस दुल्हन बनीं सुहानी के लुक चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं दूल्हे राजा अभिषेक भी अपनी दुल्हन के लहंगे के मैचिंग कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani C Malik (Sue) ? (@mirrorwithme)


हाथों में हाथ थाम कपल ने पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए। इसके बाद अभिषेक ने सुहानी की मांग में सिंदूर सजाया। शादी की ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हैं।

वहीं इससे पहले अभिषेक ने मेहंदी और सगाई की तस्वीरों को शेयर की थी। इसमें होने वाली दुल्हन सीक्विन और फेदर एम्बेलिशमेंट के साथ एक पिंक गाउन पहने हुए दिखाई दिए। अभिषेक मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ अपने रोके की खबर 26 जनवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी।


अब बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो अभिषेक मलिक को आखिरी बार ‘पिंजारा ख़ूबसूरती का’ में देखा गया था। इसके अलावा वह ये हैं मोहब्बतें, कहां हम कहां तुम, एक विवाह ऐसा भी जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वहीं सुहानी एक स्टाइलिस्ट हैं और उनका अपना बुटीक है।


आख़िर में बता दें कि एक इंटरव्‍यू में अभिषेक ने सुहानी के बारे में बात की और उनकी प्रशंसा की थी। उन्‍होंने कहा था कि हर कोई खुश है। सुहानी की वाइब्स बहुत अच्छी है। वह फैशनेबल है और एक ही समय में ग्राउंडेड है। वह एक बहुत ही पारिवारिक लड़की है।

Back to top button