राशिफल

Rashifal 20 October: इन 5 राशियों के लिए विशेष रहेगा यह दिन, व्यापार में होगी जबरदस्त वृद्धि

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि बुधवार 20 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 20 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने जीवन में किसी कार्य को लगातार बार-बार करते रहेंगे, तो आपको आपके जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। पार्ट टाइम जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस के लिए समय ठीक है। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घरवालों के साथ संबंध में विच्छेद या तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। आपको उनके साथ कुछ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपका अपना व्यापार है तो आज का दिन आपका है। जो काम हाथ में है वह तेजी से हो रहा है और नया काम भी आयेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहेगी।

ganesh

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोगों का आपके प्रति लगाव बढ़ेगा। आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। अपनी तैयारियां शुरू कर दें। ये यात्रा आपको शांति देगी और सही राह दिखाएगी। आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र मे उत्तम फल मिलेगा और आप सफलता को प्राप्त करेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। आपको अपनी गलती से थोड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पैसों की योजना बनाने में किसी की मदद आज आपको मिल सकती है। आज के दिन आपके व्यापार में वृद्धि के योग हैं। ब्याज, कमीशन से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति असावधानी न बरतें। आज यात्रा करने से बचें क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। ऑफिशियल कार्यों में अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आज आपकी चिंताएँ कम होंगी और उत्साह बढेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। प्रतिद्वंद्वी परेशानी का कारण बन सकते हैं। कार्यों में असफलता मिलने के कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। साहित्यलेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। आज प्रेमियों के लिए बहुत बेहतर दिन है। आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सभी से प्रेम व्यवहार बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कोई नया डिसीजन न लें। दिनभर की दौड़-भाग सेबदन और सिर दर्द हो सकता है। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आवश्यकता से ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन में आपको सावधानी बरतने की सलाह है। क्योंकि आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। दूसरे लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आपको अपनी छवि सुधारने और अपने कामकाज को बेहतर करने का हुनर भी सीखना चाहिए। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। आज आपका मन अशांत रहेगा एक जगह नहीं लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहाँ आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन प्राप्‍त होगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आपके प्रिय की ग़ैरहाज़िरी आज आपके दिल को नाज़ुक बना सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। आपकी किसी गलत आदत के कारण आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, मध्याह्न के बाद परिस्थिति प्रतिकूल लग सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।

Ganesh ji and laxmi maa

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त होगा। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएँ। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि दोस्त और रिश्तेदार आपकी ज़रूरतों को नहीं समझते हैं। नैतिकता का साथ न छोड़ें। पानी से संभालना पड़ेगा। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। सभी के प्रति आपका अच्छा ताल-मेल बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। अपनी मेहनत और ईश्वर पर भरोसा रखें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नए संपर्क स्थापित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। आने वाले कल के बारे में सोचकर आप अपना वर्तमान नष्ट न करें। वसूली के पैसे आएंगे।

आपने Rashifal 20 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button